सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 14 May 2024
4 Min Read

तमिलनाडु के पी श्यामनिखिल भारत के 85वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (जीएम) बने। आठ साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाले 31 वर्षीय शतरंज प्रतिभावान खिलाड़ी ने आखिरकार 2024 दुबई पुलिस मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम जीएम मानदंड हासिल किया। आर वैशाली 84वें भारतीय जीएम थीं
दुबई पुलिस मास्टर शतरंज टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले, श्यामनिखिल को प्रतिष्ठित जीएम उपाधि हासिल करने के लिए सिर्फ एक जीत और आठ ड्रॉ की जरूरत थी।
श्यामनिखिल ने 2012 में ही आवश्यक 2500 ईएलओ (Elo)रेटिंग अंक और दो जीएम मानदंड अर्जित कर लिए थे। लेकिन जीएम का दर्जा पाने के लिए अनिवार्य तीसरे जीएम मानदंड को प्राप्त करने के लिए उन्हें 12 साल और इंतजार करना पड़ा। अंततः उन्होंने दुबई पुलिस मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपना तीसरा जीएम नॉर्म हासिल किया।
पी श्यामनिखिल का जन्म 1992 में तमिलनाडु के नागरकोइल में हुआ था और बाद में वह शतरंज में अपने खेल को निखारने के लिए चेन्नई में बस गए।
पी श्यामनिखिल ने 2011 में इंटरनेशनल मास्टर्स (आईएम) की उपाधि हासिल किया था और मुंबई मेयर्स कप 2011 में अपना पहला जीएम नॉर्म अर्जित किया। उन्होंने बाद में भारतीय चैम्पियनशिप में अपना दूसरा जीएम नॉर्म अर्जित किया और 2012 में अनिवार्य 2500 ईएलओ रेटिंग हासिल किया।
ग्रैंडमास्टर या इंटरनेशनल मास्टर्स कई शतरंज उपाधियों में से एक है जो विश्व शतरंज शासी निकाय फीडे द्वारा प्रदान किया जाता है। फीडे दुनिया भर के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों को चार उपाधि प्रदान करता है। यह उपाधि आजीवन होता है और शतरंज खिलाड़ियों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है।
ग्रैंडमास्टर शतरंज,विश्व चैंपियन खिताब के बाद में सर्वोच्च उपाधि है।
एक पुरुष शतरंज खिलाड़ी को स्थापित शास्त्रीय या मानक शतरंज में कम से कम फीडे 2500 एलो रेटिंग अंक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन ग्रैंडमास्टर मानदंड होने चाहिए।
महिला शतरंज खिलाड़ी के लिए खिलाड़ी को न्यूनतम फीडे 2300 एलो रेटिंग अंक और तीन महिला ग्रैंडमास्टर मानदंड होने चाहिए।
यह जीएम के बाद दुनिया में शतरंज का दूसरा सबसे बड़ा शतरंज उपाधि है। एक पुरुष शतरंज खिलाड़ी को स्थापित शास्त्रीय या मानक शतरंज में कम से कम फीडे 2300 एलो रेटिंग अंक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन अंतरराष्ट्रीय मास्टर मानदंड होने चाहिए।
महिलाओं के लिए, अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में 2200 एलो रेटिंग अंक और तीन महिला अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स मानदंडों की आवश्यकता होती है।
एक पुरुष शतरंज खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 2300 फीडे एलो रेटिंग अंक हासिल करने होते हैं। किसी अन्य मानदंड की कोई आवश्यकता नहीं है।
महिला खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में 2200 फीडे एलो रेटिंग अंक की आवश्यकता है। किसी भी अन्य मानदंड की कोई आवश्यकता नहीं है।
एक पुरुष शतरंज खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 2200 फीडे एलो रेटिंग अंक हासिल करने होते हैं। किसी भी अन्य मानदंड की कोई आवश्यकता नहीं है।
महिला खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में 2100 फीडे एलो रेटिंग अंक की आवश्यकता है। किसी भी अन्य मानदंड की कोई आवश्यकता नहीं है
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Kal Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.