सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 02 Apr 2024
3 Min Read

56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24 में महाराष्ट्र की टीम ने दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित पुरुष और महिला दोनों खिताब जीते। विजेता टीम को 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक ट्रॉफी मिली। उपविजेता को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक ट्रॉफी प्रदान की गई।
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में महाराष्ट्र की पुरुष टीम ने भारतीय रेलवे की टीम को हराया। निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमें 32-32 अंकों पर बराबरी पर रहीं। तीसरी पारी में महाराष्ट्र ने भारतीय रेलवे को 50 के मुकाबले 52 अंकों से हराया।
सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की पुरुष टीम ने कोल्हापुर की टीम को 30-28 अंकों से हराया। भारतीय रेलवे टीम ने अपने सेमीफाइनल मैच में ओडिशा को 24-22 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी ।
महिला वर्ग में सम्पदा मौर्य की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम को 18-16 अंकों से हरा कर खिताब अपने नाम किया । सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की टीम ने ओडिशा को 24-20 से हराया था , जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली को 32-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया।
56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन 28 मार्च से 1 अप्रैल 2024 तक दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।
पुरुष वर्ग में, 37 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें 8 समूहों में विभाजित किया गया था। इसी प्रकार महिला वर्ग में भी 37 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें 8 समूहों में विभाजित किया गया था
खो - खो भारत का एक पारंपरिक खेल है जो बहुत प्राचीन माना जाता है। यह भारत में कब्बडी के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय पारंपरिक खेल माना जाता है। इसे घर के अंदर या बाहर दोनों जगह खेला जा सकता है। पहली खो -खो प्रतियोगिता 1914 में आयोजित की गई थी।
भारतीय खो-खो महासंघ ने 1959 में विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में पहली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन किया
था ।
खो -खो को 1936 के बेलिन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और 1987 में कोलकाता (कलकत्ता)
में आयोजित तीसरे दक्षिण एशियाई फेडरेशन खेलों में एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया था।
एशियाई खो- खो महासंघ की स्थापना तीसरे दक्षिण एशियाई महासंघ खेलों के दौरान की गई थी।
पहले एशियाई स्तर के खेल 1996 में कोलकाता में एशियाई खो -खो फेडरेशन चैम्पियनशिप के रूप में आयोजित किए गए थे। बाद में, इसका नाम बदलकर एशियाई खो -खो चैम्पियनशिप कर दिया गया।
भारतीय पुरुष और महिला टीमें मौजूदा एशियाई चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में असम में आयोजित चौथी एशियाई खो -खो चैंपियनशिप के पुरुष और महिला खिताब जीते थे ।
खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए 30 जून को राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खो-खो दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारतीय खो- खो महासंघ
इसकी स्थापना 1955 में की गई थी। यह भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निकाय है।
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्ष: सुधांशु मित्त
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF