सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Nursing
Agriculture
NEET/JEE
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
खेल
भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराकर अपनी चौथी पुरुष एशियाई चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी जीती
Utkarsh Classes
Updated: 14 Aug 2023
2 Min Read
Table of Content
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 7वीं एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मलेशिया को 4-3 गोल से हराकर ,रिकॉर्ड चौथा खिताब जीता। फाइनल 12 अगस्त 2023 को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला गया था।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अब सबसे सफल टीम बन गई है। पाकिस्तान ने इसे तीन बार जीता है.
भारत के लिए जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप सिंह ने गोल किए, जबकि मलेशिया के लिए अबू कमाल अजराई, रज़ी रहीम, अमीनुदीन मुहम्मद ने गोल किए।
इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से और मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया था
7वीं एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 5-12 अगस्त 2023 तक चेन्नई में आयोजित की गई थी।
पुरुषों के लिए 7वें एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 हॉकी टूर्नामेंट का शुभंकर बोम्मन था । बोम्मन एक एशियाई हाथी है।
7वीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में छह देशों - भारत, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया, जापान और पाकिस्तान ने भाग लिया।
वर्ष |
आयोजन स्थान |
विजेता (स्वर्ण) |
उपविजेता (रजत) |
तीसरा स्थान (कांस्य) |
2011 |
ओरडो(चीन) |
भारत |
पाकिस्तान |
मलेशिया |
2012 |
दोहा, कतर) |
पाकिस्तान |
भारत |
मलेशिया |
2013 |
काकामिघारा (जापान) |
पाकिस्तान |
जापान |
मलेशिया |
2016 |
कुआंतन (मलेशिया) |
भारत |
पाकिस्तान |
मलेशिया |
2018 |
मस्कट, ओमान) |
भारत और पाकिस्तान विजेता बने |
—--- |
मलेशिया |
2021 |
ढ़ाका, (बग्लादेश) |
दक्षिण कोरिया |
जापान |
भारत |
2023 |
चेन्नई |
भारत |
मलेशिया |
जापान |
एशियाई हॉकी महासंघ की स्थापना 1958 में टोक्यो, जापान में एशियाई खेलों के दौरान की गई थी।
भारत एशियाई हॉकी महासंघ का संस्थापक सदस्य है और वर्तमान में एशिया के 31 देश इसके सदस्य हैं।
यह एशियाई क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी की शासी निकाय है।
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Get 5 Questions Daily to boost your exam preparation
Apni selected pariksha se juden exam oriented 5 prashn rozana paayen.