सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 02 May 2025
2 Min Read

भारत सरकार ने अपने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) कोर ग्रुप में सात कंपाउंड तीरंदाजों को शामिल किया है। पहली बार, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा को शामिल किया है। इसे ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने पहली बार टॉप्स में सात कंपाउंड तीरंदाजों को शामिल किया है
2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए टॉप्स में शामिल कुल तीरंदाजों की संख्या अब दस हो गई है।इसमे पहले से ही तीन रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा, अंकिता भगत और दीपिका कुमारी शामिल हैं।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कम्पाउंड तीरंदाजों - ओजस देवताले, ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, अभिषेक वर्मा, परनीत कौर, प्रथमेश जावकर और प्रियांश को टॉप्स कोर ग्रुप में शामिल किया है।
अदिति स्वामी और ओजस देवताले ने बर्लिन, जर्मनी में 2023 विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में क्रमशः महिला और पुरुष व्यक्तिगत कम्पाउंड खिताब जीते।
2023 हांग्जो एशियाई खेलों में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिला व्यक्तिगत कम्पाउंड तीरंदाजी स्पर्धामें स्वर्ण पदक जीता था जबकि अभिषेक वर्मा ने हांग्जो में व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
हाल ही में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने ऋषभ यादव की जोड़ी ने अप्रैल 2025 में संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑबर्नडेल में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2025 चरण 1 के मिश्रित स्पर्धा में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था।
परनीत कौर, प्रियांश और प्रथमेश जावकर टीम स्पर्धाओं में बेहतरीन तीरंदाज हैं।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सितंबर 2014 में टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) शुरू की थी।
टॉप्स का उद्देश्य प्रतिभाशाली पुरुष और महिला एथलीटों की पहचान करना और उन्हें सहायता प्रदान करना है, ताकि वे ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीत सकें।
उच्च प्राथमिकता वाले खेल
टॉप्स के तहत, मंत्रालय छह खेलों में: तीरंदाजी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, निशानेबाजी और कुश्ती में चयनित एथलीटों का समर्थन करता है।
मंत्रालय चुने गए एथलीटों को खेल उपकरण खरीदने में, विदेशी कोचों की सेवाएँ प्रदान करवाने में, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एथलीटों को मौद्रिक सहायता प्रदान करता है और साथ-साथ 50,000 रुपये का मासिक वजीफा भी प्रदान करता है।
एथलीटों का चयन टॉप्स एलीट एथलीट पहचान समिति द्वारा किया जाता है, जिसका गठन केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
ऑबर्नडेल में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2025 चरण 1 में भारत चौथे स्थान पर
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka