सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 04 Nov 2024
3 Min Read

कोलकाता ,पश्चिम बंगाल के अनीश सरकार दुनिया के सबसे कम उम्र के फीडे शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। तीन साल, आठ महीने और 19 दिन की उम्र में अनीश ने 1555 की फीडे रेटिंग हासिल की।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ, जिसे इसके फ्रांसीसी संक्षिप्त नाम फीडे द्वारा जाना जाता है, शतरंज के लिए विश्व की शासी निकाय है। यह उसके द्वारा अनुमोदित शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर रेटिंग या अंक प्रदान करता है।
26 जनवरी, 2021 को जन्मे अनीश सरकार ने अपना पहला शतरंज प्रतियोगिता, पश्चिम बंगाल राज्य अंडर-9 ओपन, अक्टूबर 2024 में खेला। उन्होंने इसके बाद पश्चिम बंगाल राज्य अंडर 13 ओपन शतरंज प्रतियोगिता में भ भाग लिया , जहां कई फीडे द्वारा प्रमाणित खिलाड़ियों ने भाग लिया।
फीडे के नियम के अनुसार, यदि खिलाड़ी कम से कम पांच फीडे प्रमाणित खिलाड़ियों के खिलाफ खेलता है तो उसे रेटिंग अंक दिए जाते हैं। इस प्रकार, पश्चिम बंगाल राज्य अंडर 13 ओपन शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद, अनीश सरकार को 1555 की प्रारंभिक फीडे रेटिंग अंक दिया गया और उन्होंने शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के फीडे मान्यता प्राप्त खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में है।
साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय युगल जोड़ी ने 2024 सियोल ओपन टेनिस युगल खिताब जीता। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने अमेरिका के वासिल किरकोव और नीदरलैंड के बार्ट स्टीवंस को 6-4, 4-6, 10-3 से हराया।
सियोल ओपन चैलेंजर 100 टेनिस प्रतियोगिता 28 अक्टूबर -3 नवंबर 2024 तक सियोल, दक्षिण कोरिया में आयोजित किया गया था।
साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन का जोड़ी के रूप में यह चौथा एटीपी चैलेंजर खिताब था। उन्होंने इससे पहले बेंगलुरु ओपन और चेन्नई ओपन के 2022 और 2024 संस्करण जीते थे।
साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने चीन मे आयोजित ,2023 हांग्जो एशियाई खेलों में रजत पदक जीता
था ।
भारत के करण सिंह ने कांगो गणराज्य में ब्रेज़ाविले चैलेंजर 2024 टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष युगल खिताब जीतकर अपना पहला एटीपी चैलेंजर खिताब जीता।
21 वर्षीय करण सिंह और उनके साथी फ्रांस के फ्लोरेंट बाक्स ने फाइनल में इटली के सिमोन एगोस्टिनी और दक्षिण अफ्रीका के एलेक बेकले की जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराया।
ब्रेज़ाविल चैलेंजर 2024 टेनिस टूर्नामेंट 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक कांगो गणराज्य की राजधानी ब्रेज़ाविल में आयोजित किया गया था।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions


Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।