सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
खेल
अमन सहरावत ने ओलंपिक में सबसे कम उम्र के पदक विजेता बनने का सिंधु का रिकॉर्ड तोड़ा
Updated: 10 Aug 2024
4 Min Read

पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीत के साथ ही अमन सेहरावत ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। अमन सहरावत ने पीवी सिंधु का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में 21 साल, 1 महीने और 14 दिन की उम्र में रजत पदक जीता था।
भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए छह सदस्यीय कुश्ती टीम भेजी थी जिसमें विनेश फोगाट भी शामिल थीं, जिन्हें फाइनल मैच से पहले अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में केवल एक पदक-कांस्य जीता है। भारत के लिए यह पदक अमन सहरावत ने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ को हराकर पदक जीता है।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने घोषणा की है कि पीआर श्रीजेश , मनु भाकर के साथ, 2024 पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर 36 वर्षीय पीआर श्रीजेश ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के चार संस्करणों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है । पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है ।
पीएस श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के दोहरे कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ सह-ध्वजवाहक होंगे।
2020 में, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान एक पुरुष और एक महिला एथलीट को अपने देश का ध्वजवाहक होने की अनुमति दी थी ।
पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शरथ कमल और पीवी सिंधु भारतीय ध्वजवाहक थे।
भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक में अब तक 6 पदक जीते हैं - 1 रजत और 5 कांस्य पदक।
|
क्रमांक |
खिलाड़ी |
स्पर्धा |
पदक |
|
1 |
मनु भाकर |
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल |
कांस्य |
|
2 |
मनु भाकर और सरबजोत सिंह |
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग |
कांस्य |
|
3 |
स्वप्निल कुसाले |
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन |
कांस्य |
|
4 |
भारतीय पुरुष हॉकी टीम |
पुरुष हॉकी |
कांस्य |
|
5 |
नीरज चोपड़ा |
भाला फेंक |
रजत |
|
6 |
अमन सेहरावत |
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती |
कांस्य |
26 जुलाई को शुरू हुए पेरिस ओलंपिक 11 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। पेरिस ओलंपिक में 14वें दिन के अंत में अंतिम पदक तालिका की स्थिति इस प्रकार है;
|
पदक तालिका में स्थान |
देश |
स्वर्ण पदक |
रजत पदक |
कांस्य पदक |
कुल पदक |
|
1 |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
33 |
39 |
39 |
111 |
|
2 |
चीन |
33 |
27 |
23 |
83 |
|
3 |
ऑस्ट्रेलिया |
18 |
16 |
14 |
48 |
|
4 |
जापान |
16 |
8 |
13 |
37 |
|
5 |
ग्रेट ब्रिटेन |
14 |
20 |
23 |
57 |
|
69 |
भारत |
0 |
1 |
5 |
6 |
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today