सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
आईआईटी गुवाहाटी 2024 भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की मेजबानी करेगा
Updated: 28 Nov 2024
2 Min Read

पहली बार देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रतिष्ठित भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - गुवाहाटी ,30 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक 10वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2024 की मेजबानी करेगा।
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव देश का सबसे बड़ा विज्ञान कार्यक्रम है, जिसमें आम जनता और वैज्ञानिक समुदाय शामिल होते हैं।
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 का 9वां संस्करण 17-20 जनवरी 2024 तक हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया गया।
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का पहला संस्करण 2015 में आईआईटी-दिल्ली में आयोजित किया गया था।
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2024 में बड़ी संख्या में छात्रों, भारतीय और विदेशी वैज्ञानिक समुदाय और आम जनता के भाग लेने की उम्मीद है।
10वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का विषय "भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदलना" है।
विषय भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के सरकार के मिशन और औद्योगिक विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण योगदान पर केंद्रित है।
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा विज्ञान भारती के सहयोग से किया जाता है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विभिन्न विभाग- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी)-भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में शामिल होते हैं।
मंत्रालय का कोई एक विभाग आमतौर पर किसी विशेष वर्ष में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समन्वय के लिए जिम्मेदार होता है।
इस वर्ष समन्वय का कार्य तिरुवनंतपुरम स्थित सीएसआईआर प्रयोगशाला-राष्ट्रीय अंतःविषय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान को दिया गया है।
विज्ञान भारती एक गैर-सरकारी संगठन है जो देश में स्वदेशी विज्ञान आंदोलन के विकास के लिए काम करता है।
भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु) के प्रो. के.आई. वासु के नेतृत्व में देश में समान विचारधारा वाले प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के एक समूह ने स्वदेशी विज्ञान आंदोलन शुरू किया।
1991 में, नागपुर बैठक के दौरान, राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी विज्ञान आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया और । इसका नाम विज्ञान भारती रखा गया।
मुख्यालय: नई दिल्ली
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF