सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
ऋण एवं अनुदान
आईएफ़सी ने आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड को $100 मिलियन का ऋण प्रदान किया
Updated: 22 Aug 2023
3 Min Read

विश्व बैंक की सहायक कंपनी अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम(आईएफ़सी) ने आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल एचएफएल) को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण प्रदान करेगी। यह ऋण आईआईएफएल एचएफएल को अपने किफायती आवास पोर्टफोलियो को बढ़ाने में मदद करेगा। पिछले महीने आईआईएफएल एचएफएल ने यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण जुटाया था।
आईआईएफएल एचएफएल आईएफसी ऋण राशि का उपयोग महिला उधारकर्ताओं सहित आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और निम्न-आय समूहों (एलआईजी) को ऋण प्रदान करने के लिए करेगा।
ऋण राशि का कम से कम 50% उपयोग महिला उधारकर्ताओं को गृह ऋण प्रदान करने के लिए किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और एलआईजी से संबंधित खरीदारों के लिए हरित आवास के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।
हरित आवास टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल, ऊर्जा-कुशल और पुनर्चक्रण योग्य संसाधनों के साथ बनाए जाते हैं। इन घरों का निर्माण इस तरह से किया जाता है कि पानी, हवा, सौर और भू-तापीय ऊर्जा का बेहतर उपयोग किया जाता है, जिससे ऊर्जा की बर्बादी कम होती है। किफायती घरों का मतलब है कि यह मध्यम आय वर्ग को लक्षित करेगा।
आईएफसी के अनुसार यह ऋण भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, देश में नवजात हरित आवास खंड को विकसित करते हुए कम आय वाली महिला उधारकर्ताओं के लिए धन तक पहुंच में सुधार करने की उसकी प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।
भारत में आईएफ़सी के लिए किफायती और हरित आवास एक रणनीतिक फोकस क्षेत्र बना हुआ है। इसने 2013 से देश में आवास वित्त कंपनियों और डेवलपर्स को ऋण के रूप में 2.2 अरब अमरीकी डालर से अधिक का निवेश किया है।
आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के साथ एक पंजीकृत हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। 2006 में इसका परिचालन शुरू हुआ था ।
आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड की सहायक कंपनी है
मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): मोनू रात्रा
यह विश्व बैंक समूह का एक हिस्सा है और 1956 में स्थापित किया गया था।
यह सरकार को ऋण प्रदान नहीं करता बल्कि सदस्य देशों की निजी क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करता है। यह निजी कंपनियों के शेयरों और ऋण उपकरणों में निवेश करता है।
मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका।
महानिदेशक: मुख्तार दीओपी
सदस्य देश : 186
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
आईएफसी/ IFC: इंटरनेशनल फाइनेंस कारपोरेशन (International Finance Corporation)
ईडबल्यूएस /ईडबल्यूएस: ईकनामिक्ली वीकर सेक्शन
एलआईजी/LIG : लो इंकम ग्रुप
लेखक के बारे में

उत्कर्ष क्लासेज
ब्लॉगर
ब्लॉगर
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka