सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
ऊर्जा
पश्चिम बंगाल में कोयले से सिंथेटिक प्राकृतिक गैस संयंत्र के लिए गेल और सीआईएल का संयुक्त उद्यम
Updated: 22 Oct 2024
3 Min Read

राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन को बढ़ावा देते हुए ,दो महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और गेल (इंडिया) लिमिटेड (गेल) ने कोयला से सिंथेटिक प्राकृतिक गैस संयंत्र स्थापित करने के लिए एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने पर समझौता किया है। .
नई दिल्ली में कोयला के अतिरिक्त सचिव एम. नागराजू की उपस्थिति में दोनों सीपीएसई के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
चीन के बाद भारत दुनिया में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है और भारत के पास अनुमानित 361411.46 मिलियन टन कोयला भंडार है।
हाल ही में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने झारखंड के जामताड़ा जिले में कस्ता कोयला ब्लॉक में यथास्थान भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है।
कोयला से सिंथेटिक प्राकृतिक गैस संयंत्र पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोयला क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।
रानीगंज कोयला क्षेत्र भारत का सबसे पहला और पुराना वाणिज्यिक कोयला क्षेत्र है जिसमे कोयला उत्पादन 1774 में शुरू हुआ था।
रानीगंज कोयला क्षेत्र कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधीन है।
यह संयंत्र 633.6 मिलियन एनएम3प्रति घंटे की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ 80000 एनएम3 प्रति घंटे सिंथेटिक प्राकृतिक गैस का उत्पादन करेगा।
संयंत्र में 1.9 मिलियन टन कोयले की खपत होने की उम्मीद है। कोयला कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रदान किया जाएगा जबकि प्रौद्योगिकी और संयंत्र गेल द्वारा संचालित किया जाएगा।
कोयला गैसीकरण एक थर्मो रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें कोयले को बहुत उच्च तापमान पर पानी, हवा या ऑक्सीजन का उपयोग करके सिंथेटिक गैसों में परिवर्तित किया जाता है। सिंथेटिक गैस में कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, हाइड्रोजन और जल वाष्प के साथ थोड़ी मात्रा में अन्य गैसें और कण पाएँ जाते हैं।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today