सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 31 Aug 2024
3 Min Read

भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ,30 अगस्त 2024 को पांच साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनकी जगह वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने ले ली। टीवी सोमनथन भारत सरकार के 33वें कैबिनेट सचिव हैं।
1982 बैच के झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राजीव गौबा को 30 अगस्त 2019 को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें शुरुआत में दो साल की अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
आम तौर पर एक कैबिनेट सचिव की नियुक्ति दो साल के लिए की जाती है लेकिन भारत सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 और मौलिक नियम के नियम 56 (डी) में संशोधन किया और राजीव गौबा को 30 अगस्त 2024 तक लगातार तीन वार्षिक विस्तार प्रदान किए।
राजीव गौबा से पहले प्रदीप कुमार सिन्हा सबसे लंबे समय तक कैबिनेट सचिव पद पर रहने वाले व्यक्ति थे। प्रदीप कुमार सिन्हा चार साल 79 दिन (13 जून 2015 - 30 अगस्त 2019) तक कैबिनेट सचिव रहे।
तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन ,भारत सरकार के 33वें कैबिनेट सचिव हैं।
पहले कैबिनेट सचिव एन आर पिल्लई थे जिन्होंने 6 फरवरी 1950 को पदभार संभाला था।
कैबिनेट सचिव बनने से पहले, टीवी सोमनथन केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव थे और साथ ही वित्त सचिव भी थे।
डॉ. सोमनाथन. एक बेहद योग्य व्यक्ति हैं जिन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएच.डी की है तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट और कंपनी सचिव की भी डिग्री हासिल की है।
उन्होंने केंद्र सरकार, तमिलनाडु सरकार और विश्व बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया है।
तमिलनाडु में उन्होंने कई विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य के अलावा वह मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई के पहले प्रबंध निदेशक थे और उनके कार्यकाल के दौरान इस परियोजना का वित्तीय समापन हुआ।
उन्होंने विश्व बैंक में भी काम किया है और वह 1996 में विश्व बैंक में शामिल हुए।
वह बैंक के सबसे कम उम्र के सेक्टर प्रबंधकों में से एक थे। उन्होंने 2011 से 2015 तक बैंक में निदेशक के रूप में कार्य किया।
टीवी सोमनाथन, एक बेहद प्रतिष्ठित अधिकारी हैं और विश्व बैंक ने एक बार वहां उनके कार्यकाल के विस्तार के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया था जिसे तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने मंजूरी दे दी थी।
कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का प्रमुख होता है जो प्रधानमंत्री के अधीनआता है।
कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का प्रमुख होता है। कैबिनेट सचिव भारत में नौकरशाही का प्रमुख होता है और सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है।
कैबिनेट सचिवालय भारत सरकार का प्रमुख प्रशासनिक निकाय है और मंत्रालयों/विभागों में निर्बाध कार्य संचालन के लिए महतावपूर्ण भूमिका निभाता है।
कैबिनेट सचिवालय भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की गतिविधियों का समन्वय करता है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Big Summer Sale with WEB15
Upto 90% OFF + 6 Months Extra Validity + Extra 15% Discount with WEB15 Coupon Code