सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Nursing
Agriculture
NEET/JEE
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 02 Jul 2024
3 Min Read
Table of Content
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने 1 जुलाई 2024 को सेना के उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का स्थान लिया, जिन्होंने 1 जुलाई 2024 को भारतीय सेना के 30वें सेनाध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
उप सेना प्रमुख के रूप में नियुक्ति से पहले, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि लखनऊ स्थित सेना की मध्य कमान के कमांडर-इन-चीफ थे।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के छात्र रह चुके हैं। उन्हें 1985 में गढ़वाल राइफल्स में नियुक्त किया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि एक उच्च शिक्षित अधिकारी हैं। वह ज्वाइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (यूनाइटेड किंगडम) और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अपने 37 साल से अधिक के शानदार करियर में पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर सेवा की। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 1 जुलाई 2024 को भारतीय सेना की जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान का पदभार ग्रहण किया। भारतीय सेना की जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान को सप्त शक्ति कमांड के नाम से भी जाना जाता है। सप्त शक्ति कमांड की स्थापना 2005 में की गई थी।
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के छात्र थे। उन्हें 1986 में 19 मद्रास रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था।
37 साल के अपने प्रतिष्ठित और शानदार सैन्य करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में अपनी बटालियन कमान संभाली है। उन्होने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तैनात पैदल सेना बटालियन की कमान भी संभाली है। वे भारतीय सेना के डेजर्ट स्ट्राइक कोर का भी हिस्सा रहे हैं।
भारतीय सेना के 6 ऑपरेशनल कमांड और एक ट्रेनिंग कमांड हैं।
क्रमांक |
कमान |
मुख्यालय |
कमांडर-इन-चीफ |
1 |
पश्चिमी कमान |
चंडीमंदिर (हरियाणा ) |
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार |
2 |
पूर्वी कमान |
कोलकाता (पश्चिम बंगाल ) |
लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी |
3 |
दक्षिणी कमान |
पुणे (महाराष्ट्र) |
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ |
4 |
उत्तरी कमान |
उधमपुर (जम्मू ) |
लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्र कुमार |
5 |
मध्य कमान |
लखनऊ (उत्तर प्रदेश ) |
- |
6 |
दक्षिण-पश्चिम कमान |
जयपुर (राजस्थान ) |
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह |
7 |
सेना प्रशिक्षण कमान |
शिमला (हिमाचल प्रदेश ) |
लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा |
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Get 5 Questions Daily to boost your exam preparation
Apni selected pariksha se juden exam oriented 5 prashn rozana paayen.