सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
नियुक्ति
हिंदू कॉलेज की पूर्व छात्र हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की 16वीं प्रधानमंत्री नियुक्त

Utkarsh Classes
Updated: 25 Sep 2024
3 Min Read

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक करने वाली श्रीमती हरिनी अमरसूर्या को 24 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति अनुरा कुमार डिसनायके द्वारा श्रीलंका के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इसी साल सितंबर में हुए श्रीलंकाई राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने के बाद, अनुरा कुमार डिसनायके ने 22 सितंबर को श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
श्रीमती हरिनी अमरसूर्या ने दिनेश गुणवर्धने का स्थान लिया है , जिन्होंने पिछले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
1978 के श्रीलंकाई संविधान के अनुसार, सरकार की कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति में निहित है, जो सीधे लोगों द्वारा चुना जाता है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति करता है। प्रधान मंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को श्रीलंकाई संसद का सदस्य होना अनिवार्य है
श्रीमती हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की 16वीं प्रधान मंत्री हैं। वह राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर गठबंधन की सदस्य हैं।
वह सिरिमावो भंडारनायके और चंद्रिका कुमारतुंगा के बाद श्रीलंका की प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त होने वाली तीसरी महिला हैं।
सिरिमावो भंडारनायके, 1960 में श्रीलंका और दुनिया की पहली महिला प्रधान मंत्री बनी थीं।
श्रीमती हरिनी अमरसूर्या को न्याय, उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और निवेश विभाग भी आवंटित किए गए हैं
54 वर्षीय श्रीमती हरिनी अमरसूर्या 1991 से 1994 तक हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
बाद में, वह श्रीलंका में विश्वविद्यालय व्याख्याता बन गईं। वह श्रीलंका की प्रधान मंत्री बनने वाली पहली शैक्षणिक-राजनीतिज्ञ हैं।
वह पहली बार 2020 में श्रीलंकाई संसद के लिए चुनी गईं।
राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने 24 सितंबर को श्रीलंकाई संसद को भंग कर दिया और 14 नवंबर 2024 को देश में नया संसदीय चुनाव करवाने की घोषणा की।
भंग संसद का गठन 2020 में पांच साल के कार्यकाल के साथ किया गया था। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के नेशनल पीपुल्स पार्टी गठबंधन के पास 225 सदस्यीय श्रीलंकाई संसद में केवल तीन सदस्य थीं।
राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने चुनाव के दौरान ,श्रीलंका में कई सुधारों का वादा किया है और उन्हें पूरा करने के लिए लोगों से जनादेश मांग रहे हैं। राष्ट्रपति द्वारा संसद को समय से पहले भंग करने का यही मुख्य कारण था।
श्रीलंका में 225 सदस्यीय एकसदनीय संसद है जिसका कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

1-Liner PDFs FREE !
Kumar Gaurav Sir ki Class PDF aur Daily One-Liner CA – Bilkul Free! Rozana preparation ko banaye aur bhi Damdaar!