सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 30 Apr 2024
3 Min Read

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 30 अप्रैल 2024 को 26वें नौसेना प्रमुख (सीएनएस) के रूप में पदभार ग्रहण किया। एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने एडमिरल आर.हरि कुमार का स्थान लिया, जो 29 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो गए थे।
एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा, मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 1985 में वे भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।
जून 2019 में भारतीय नौसेना के वाइस-एडमिरल (उप-प्रमुख) बनने से पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडर बन गए थे । उन्हें केरल के एझिमाला में स्तिथ प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी का कमांडेंट भी बनाया गया था। वह जुलाई 2020 से मई 2021 तक नौसेना संचालन के महानिदेशक थे।
एडमिरल दिनेश त्रिपाठी इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार युद्ध के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नौसेना के निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मुंबई में एक कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख युद्ध अधिकारी के रूप में कार्य किया है।
उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, तमिलनाडु से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, और यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में नेवल हायर कमांड कोर्स और नेवल कमांड कॉलेज में भाग लिया।
भारतीय नौसेना भारत की तीन सशस्त्र सेनाओं में से एक है अन्य थल सेना और वायु सेना है।
भारतीय नौसेना भारत की समुद्री सीमा और उसके समुद्री हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार है।
भारतीय नौसेना भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय नौसेना सहित भारत के सशस्त्र बलों के मुख्य कमांडर हैं।
भारतीय नौसेना का इतिहास
अंग्रेजों ने 2 अक्टूबर 1934 को आधुनिक भारतीय नौसेना को रॉयल इंडियन नेवी के रूप में स्थापित किया। 26 जनवरी 1950 को, भारतीय संविधान लागू किया गया और रॉयल इंडियन नेवी का नाम बदलकर भारतीय नौसेना कर दिया गया।
एडमिरल सर एडवर्ड पैरी भारतीय नौसेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे। 1955 में कमांडर इन चीफ का पद बदलकर चीफ ऑफ नेवल स्टाफ कर दिया गया और नौसेना के पहले चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल सर एडवर्ड पैरी थे।
वाइस एडमिरल आर डी कटारी ने 22 अप्रैल 1958 को पहले भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया।
भारतीय नौसेना की तीन कमानें हैं और थल सेना और वायु सेना के साथ त्रि-सेवा कमान का भी हिस्सा है।
भारतीय नौसेना की दो परिचालन कमान हैं: पश्चिमी कमान, जिसका मुख्यालय मुंबई में है, और पूर्वी कमान, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में स्थित है।
भारतीय नौसेना की दक्षिणी नौसेना कमान भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण कमान है।
नौसेना कमान का नेतृत्व वाइस-एडमिरल रैंक का एक अधिकारी करता है जिसे 'फ्लैग ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ' के रूप में नामित किया जाता है।
भारतीय नौसेना त्रि-सेवा कमान का हिस्सा है, जो पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार में स्थित है। त्रि-सेवा कमान का नेतृत्व एक कमांडर-इन-चीफ करता है, जिसे तीनों सेनाओं से रोटेशन के आधार पर नियुक्त किया जाता है।
भारतीय नौसेना के प्रमुख अड्डे मुंबई, गोवा, कारवार, कोच्चि, चेन्नई, विशाखापत्तनम, कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर में स्थित हैं।
भारतीय नौसेना के बेड़े
भारतीय नौसेना के दो बेड़े हैं, पूर्वी और पश्चिमी बेड़े । नौसैनिक बेड़ा जहाजों, पनडुब्बियों आदि का एक समूह है जो एक प्राधिकरण के तहत काम करता है।
भारतीय नौसेना का पश्चिमी बेड़ा मुंबई में स्थित है, और पूर्वी बेड़ा विशाखापत्तनम में स्थित है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Daily Class PDF