सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
समझौते और समझौता ज्ञापन
भारत और इंडोनेशिया के बीच गैर-बासमती सफेद चावल व्यापार पर समझौता ज्ञापन
Updated: 03 Jan 2025
3 Min Read

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और इंडोनेशिया के व्यापार मंत्रालय के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह मंजूरी दी गई।
चावल के निर्यात से भारत के इंडोनेशिया से व्यापार संतुलन में सुधार होने की संभावना है जो इंडोनेशिया के पक्ष में है।
2023-24 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 29.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इंडोनेशिया को भारत का निर्यात 5.99 बिलियन डॉलर और आयात 23.4 बिलियन डॉलर था।
इंडोनेशिया भारत का आठवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि भारत इंडोनेशियाई कोयले और कच्चे पाम तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।
भारत दुनिया में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत बासमती और गैर-बासमती सफेद चावल,दोनों तरह केचावल का निर्यात करता है।
बासमती चावल एक प्रीमियम चावल है और 2023-24 में भारतीय बासमती चावल के प्रमुख निर्यात गंतव्य सऊदी अरब, ईरान इराक, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और यमन थे।
2023-24 में गैर-बासमती चावल का कुल निर्यात 37804.48 करोड़ रुपये या 4570.06 मिलियन डॉलर था। प्रमुख निर्यात बाजार बेनिन, गिनी, टोगो, कोटे डी आइवर और वियतनाम थे।
भारत में चावल की कीमत को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 20 जुलाई 2023 को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
निर्यात की अनुमति केवल उन देशों के लिए थीं , जिन्होंने अपनी खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत सरकार से भारतीय चावल के लिए अनुरोध किया है।
गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध भारत सरकार द्वारा सितंबर 2024 में हटा दिया गया था, लेकिन चावल का न्यूनतम निर्यात मूल्य 490 डॉलर प्रति टन निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) की स्थापना 2023 में बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत एक बहु-राज्य सहकारी समिति के रूप में की गई थी।
इसे गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ), भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड), कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया गया है।
कार्य
राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड देश के सहकारी क्षेत्र द्वारा निर्यात के लिए एक छत्र संगठन है।
मुख्यालय: नई दिल्ली
प्रबंध निदेशक: अनुपम कौशिक
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF