भारत के दिग्गज खिलाड़ी और कई ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के विजेता लिएंडर पेस 26 सितंबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम 2024 के लिए नामित होने वाले एशिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
पचास वर्षीय लिएंडर पेस उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें अगले वर्ष 2024 के लिए नामांकित किया गया है।
कुल छह टेनिस खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया:
- इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम की रेस में लिएंडर पेस के अलावे 5 और खिलाड़ी शामिल हैं।
- इनमें दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस मोया, सर्बिया की अना इवानोविच, इटली की फ्लाविया पेनेटा, दक्षिण अफ्रीका की कारा ब्लैक और कनाडा के डेनियल नेस्तर, शामिल हैं।
हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले लिएंडर पेस एशिया के प्रथम पुरुष खिलाड़ी होंगे:
- अगर लिएंडर पेस को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाता है, तो वह इस सम्मान को प्राप्त करने वाले भारत के पहले टेनिस खिलाड़ी होंगे। साथ ही हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले लिएंडर पेस एशिया के प्रथम पुरुष खिलाड़ी होंगे।
विजय अमृतराज को भी नॉमिनेट किया गया:
- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी, कमेंटेटर और टेनिस एनालिस्ट विजय अमृतराज को भी 'कॉन्ट्रिब्यूटर कैटगरी' में नॉमिनेट किया गया है।
- इस कटेगरी में ब्रॉडकास्टर, कमेंटेटर और पत्रकार भी शामिल हैं। इस कैटगरी में अमृतराज के अलावा एक और नॉमिनी ब्रिटेन के पत्रकार रिचर्ड इवान्स भी शामिल हैं।
- इस कैटगरी में ऐसे लोगों की पहचान की जाती है, जिन्होंने पूरी दुनिया के टेनिस में अपना योगदान दिया है।
किस तरह से टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होते हैं खिलाड़ी?
- लिएंडर पेस को सबसे सम्मानित खिलाड़ियों की कैटगरी में नॉमिनेट किया गया है। 5 अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम नॉमिनी के तौर पर घोषित किया गया है। इसके बाद अब इन खिलाड़ियों को चाहने वाले फैन्स की वोटिंग आरंभ होगी और दुनिया भर के टेनिस प्रेमी उस खिलाड़ी के लिए वोट करेंगे, जिसे वे टेनिस के हॉल ऑफ फेम में देखना चाहते हैं।
- इन वोटिंग के परिणामों की घोषणा जनवरी 2024 में किया जाएगा और विजेताओं को जुलाई 2024 में औपचारिक तौर पर टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।
हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली ली ना एशिया की प्रथम खिलाड़ी हैं:
- चीन की खिलाड़ी ली ना महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली 2019 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम के लिए नामित होने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी बनी थी।
लिएंडर पेस का संक्षिप्त जीवन परिचय:
- लिएंडर पेस का जन्म 17 जून 1973 को कोलकाता में हुआ था।
- लिएंडर पेस के पिता वीस पेस के नाम 1972 म्यूनिख ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल है।
- लिएंडर पेस की माँ जेनिफ़र पेस ने 1980 में एशियन बास्केटबॉल टीम की अगुवाई कर चुकी हैं।
- लिएंडर पेस ने डेव ओ’मिएरा के सरंक्षण में जूनियर सर्किट के साथ 1990 जूनियर विंबलडन भी अपने नाम किया।
- 1996 अटलांटा में लिएंडर पेस ने ब्राज़ील के फर्नांडो मेलिगेनी को मात दे ब्रॉन्ज़ मेडल पर अपने नाम की मुहर लगाई और केडी जाधव के बाद पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी बनें जिन्होंने व्यक्तिगत मेडल जीता हो।
- इनकी सफलताओं को मद्देनज़र रखते हुए सरकार ने उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।
- इसके बाद पेस ने महेश भूपति के साथ भारतीय टेनिस के इतिहास में कई यादगार पल जोड़ दिए।
- लिएंडर पेस ने 1990 से 2020 के दौरान तीन दशकों तक टेनिस से सक्रीय रूप से जुड़े थे।
अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम:
- स्थापना: 1880
- संस्थापक: जेम्स जे. वैन एलेन
- यह न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका में फेम के अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल में स्थित है।
- यह टेनिस के खेल में खिलाड़ियों और अन्य योगदानकर्ताओं दोनों को सम्मानित करता है।