सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 03 Jun 2024
3 Min Read

एशिया प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख रक्षा बैठक, शांगरी ला संवाद या एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन का 21वां संस्करण 2 जून 2024 को सिंगापुर में समाप्त हुआ। शांगरी ला संवाद 31 मई से 2 जून 2024 तक सिंगापुर के शांगरी ला होटल में आयोजित किया गया था। इसमें एशिया प्रशांत क्षेत्रों और दुनिया के अन्य हिस्सों से सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
यह संवाद एशिया-प्रशांत में सबसे गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने, द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होने और नए दृष्टिकोणों की पहचान करने के लिए रक्षा मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और गैर-सरकारी हितधारकों सहित सुरक्षा विशेषज्ञों को एक साथ एक मंच पर लाता है।
शांगरी ला संवाद या एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन सिंगापुर सरकार के साथ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस),लंदन द्वारा किया जाता है।
बैठक का स्थायी स्थान सिंगापुर में स्थित शांगरी-ला होटल है। अब यह बैठक अब शांगरी ला संवाद के नाम से अधिक प्रसिद्ध है।
जेम्स हिल्टन के उपन्यास लॉस्ट पैराडाइज़ में शांगरी-ला एक पौराणिक स्थान है। यह तिब्बती पौराणिक स्थान शम्भाला पर आधारित है, जो शांति का स्वप्नलोक था, जो दुनिया से कटा हुआ और पहाड़ों में ऊंचाई पर स्तिथ था।
शांगरी-ला संवाद एशिया प्रशांत के देशों को क्षेत्र की सुरक्षा समस्याओं पर चर्चा करने और समाधान खोजने के लिए ऐसा वातावरण प्रदान करने का प्रयास करता है।
शांगरी-ला संवाद या एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन का श्रेय ब्रिटिश रणनीतिकार सर जॉन चिपमैन को दिया जाता है। सर चिपमैन लंदन स्थित थिंक टैंक, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) के प्रमुख थे। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा और रक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए क्षेत्र के रक्षा मंत्रियो के लिए एक मंच बनाने के लिए 1990 के दशक में सिंगापुर के पूर्व प्रधान मंत्री ली कौन यू से संपर्क किया था । ली कौन यू के शयोग से पहला एशियाई सुरक्षा सम्मेलन, या शांगरी ला संवाद , 2002 में आयोजित किया गया था। कोविड-19 महामारी के कारण, यह आयोजन 2020 और 2021 में रद्द कर दिया गया था।
शांगरी ला संवाद तीन दिवसीय कार्यक्रम होता है, लेकिन मुख्य कार्यक्रम दूसरे दिन से शुरू होती है। इसका उद्घाटन हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा मंत्री के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष, संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मुख्य सत्र का उद्घाटन किया।
चीनी रक्षा मंत्री हमेशा अगले दिन के सत्र की शुरुआत करते हैं। इस वर्ष चीन का प्रतिनिधित्व उसके रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने किया।
वार्ता में इंडोनेशिया, मालदीव, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों के रक्षा मंत्री भी शामिल थे।
वार्ता में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति डॉ. जोस होर्टा ने भी भाग लिया।
इस बार भारत का प्रतिनिधित्व नहीं था. 2018 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शांगरी ला संवाद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री थे।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Selection Offer-Last Few Hours!!!
15% Extra OFF + Free Study Material Course Validity Till Exam. Limited Time Only!