सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 29 Apr 2024
3 Min Read

राष्ट्रीय पुरुष स्क्वैश चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार ने फ्रांस के मेलविल साइनिमैनिको को बैच ओपन चैलेंजर स्क्वैश के फ़ाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भारतीय वेलवन सेंथिलकुमार का आठवां पीएसए (प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन) खिताब था।
बैच ओपन का आयोजन वैश्विक स्कवैश के शासी निकाय प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन और मेजबान देश फ्रेंच स्क्वैश फेडरेशन के साथ मिलकर 24-28 अप्रैल 2024 तक ज्यू डे पॉम, पेरिस, फ्रांस में किया गया था।
दुनिया के 58वें नंबर के खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने फ्रांस के मेलविल साइनिमैनिको को सीधे सेटों में 11-6,11-9 और 11-9 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में, सेंथिलकुमार ने हांगकांग के एंडीज़ लिंग को हराकर मेल्विल साइनिमैनिको के साथ खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की।
स्क्वैश एक कोर्ट गेम है जो भारत में बहुत लोकप्रिय नहीं है। स्क्वैश को अभी तक ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है। हालाँकि, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पहली बार लॉस एंजिल्स ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028 में स्क्वैश को शामिल करने का निर्णय लिया है।
कुछ प्रसिद्ध भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी इस प्रकार हैं।
सौरव घोषाल
सौरव घोषाल सबसे प्रसिद्ध भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सर्किट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने पेशेवर स्क्वैश सर्किट में भारत का नाम स्थापित किया। वह वैश्विक स्तर पर जूनियर नंबर 1 स्थान पाने वाले पहले भारतीय और पुरुष सीनियर एकल में विश्व के शीर्ष 10 खिलाड़ियों में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं ।
और पढ़ें - सौरव घोषाल ने पेशेवर स्क्वैश से संन्यास लिया
दीपिका पल्लीकल
महिला स्क्वैश में दीपिका पल्लीकल सबसे प्रसिद्ध महिला खिलाड़ी हैं। वह मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं।
दीपिका ने 11 पीएसए खिताब जीता है। वह शीर्ष 10 पीएसए महिला एकल रैंकिंग में स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
उनके नाम एशियाई खेलों में छह पदक जीतने का रिकॉर्ड है, जिसमें 2014 इंचियोन और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में एकल में जीते कांस्य पदक शामिल हैं।
उन्होंने और हरिंदर पाल संधू ने 19वें हांग्जो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला मिश्रित युगल स्वर्ण पदक जीता था ।
उन्होंने 2017 में एशियाई चैम्पियनशिप में महिला एकल का खिताब भी जीता है।
जोशना चिनप्पा
जोशना चिनप्पा एक अन्य प्रसिद्ध भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह महिला एकल विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। 2016 में वह 10वें स्थान पर थीं।
उन्होंने एशियाई खेलों में पांच पदक जीते हैं, जिसमें 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी शामिल है।
जोशना चिनप्पा एशियाई स्क्वैश चैम्पियनशिप में एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने 2017 एशियाई चैम्पियनशिप में एकल खिताब जीतने के लिए दीपिका पल्लीकल को फ़ाइनल में हराया था । उन्होंने 2019 में फिर से यह खिताब जीता था।
अन्य वर्तमान और होनहार भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू हैं, जिन्होंने अब तक एशियाई खेलों में तीन पदक जीते हैं, वी. सेंथिलकुमार, अनाहत सिंह, अभय कुमार, कुश कुमार, महेश मंगांवकर, तन्वी खन्ना और मिशा ग्रेवाल हैं।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka