सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 25 Apr 2024
5 Min Read

जमैका के महान धावक उसैन बोल्ट को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी ) ने 9वें आईसीसी पुरुष टी -20 विश्व कप के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया है। 9वें आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2024 की मेजबानी, 1 से 29 जून 2024 तक वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त रूप से करेंगे।
एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में, उसैन बोल्ट विश्व कप आयोजन को बढ़ावा देंगे, वेस्ट इंडीज में टी20 विश्व कप मैचों में भाग लेंगे, और संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
9वां आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप, भागीदारी के मामले में सबसे बड़ा पुरुष T-20 विश्व कप होगा। पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका 1 से 29 जून 2024 तक विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे।
भाग लेने वाली टीमें
कनाडा, युगांडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम पहली बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में खेल रही है।
पांच समूह
20 टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक में पांच टीमें शामिल हैं। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और सुपर आठ का हिस्सा बनेंगी।
सुपर आठ चरण में आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
सेमीफाइनल का विजेता 9वें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के विजेता का फैसला करने के लिए फाइनल में खेलेगा।
|
समूह |
देश |
|
A |
कनाडा, भारत, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका और आयरलैंड |
|
B |
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान |
|
C |
अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा और वेस्ट इंडीज |
|
D |
बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका |
टी-20 प्रारूप, जिसमें दोनों पक्ष अधिकतम 20 ओवर खेल सकते हैं, इंग्लैंड में शुरू की गई यह एक घरेलू प्रतियोगिता थी जो शीघ्र ही बहुत लोकप्रिय हुई और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेली जाने लगी।
पहला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच 2005 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था जिसमे ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था। टी-20 प्रारूप की लोकप्रियता को देखते हुए आईसीसी ने पुरुषों के लिए टी-20 क्रिकेट विश्व कप आयोजित करने का फैसला किया।
पहला टी-20 पुरुष विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था और भारत ने इसे जीता था।
|
संस्करण |
आयोजन वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता |
उपविजेता |
विजेता कप्तान |
टीमों की संख्या |
|
1 |
2007 |
दक्षिण अफ्रीका |
भारत |
पाकिस्तान |
महेंद्र सिंह धोनी |
12 |
|
2 |
2009 |
इंगलैंड |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
यूनिस खान |
12 |
|
3 |
2010 |
वेस्ट इंडीज |
इंगलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
पॉल कॉलिंगवुड |
12 |
|
4 |
2012 |
श्रीलंका |
वेस्ट इंडीज |
श्रीलंका |
डैरेन सैमी |
12 |
|
5 |
2014 |
बांग्लादेश |
श्रीलंका |
भारत |
लसिथ मलिंगा |
16 |
|
6 |
2016 |
भारत |
वेस्ट इंडीज |
इंगलैंड |
डैरेन सैमी |
16 |
|
7 |
2021 |
संयुक्त अरब अमीरात, ओमान |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूज़ीलैंड |
एरोन फिंच |
16 |
|
8 |
2022 |
ऑस्ट्रेलिया |
इंगलैंड |
पाकिस्तान |
जोस बटलर |
16 |
|
9 |
2024 |
वेस्ट इंडीज, संयुक्त राज्य अमेरिका |
- |
- |
- |
20 |
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो बार आईसीसी पुरुष टी-20 ट्रॉफी जीती है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान ने इसे केवल एक-एक बार जीता है।
यह एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो पुरुषों और महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को नियंत्रित करता है।
इसकी स्थापना 1909 में इंपीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में हुई थी और 1965 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन किया गया।
1987 में फिर इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कर दिया गया।
सदस्य: 108 देश ,आईसीसी में सदस्यों की दो श्रेणियां हैं।
पूर्ण सदस्य: 12 पूर्ण सदस्य देश हैं जो टेस्ट मैच खेलने के लिए पात्र हैं। वे हैं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान। आयरलैंड और अफगानिस्तान को 2017 में पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई थी।
सहयोगी सदस्य: 94 सदस्य हैं। वे टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अधिकृत नहीं हैं लेकिन वे आईसीसी के अन्य टूर्नामेंटों में या आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में भाग ले सकते हैं।
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
आईसीसी के अध्यक्ष: न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ एलार्डिस
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
आईसीसी /ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council )
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today