सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 12 Apr 2024
3 Min Read

11 अप्रैल 2024 को 20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 के पहले दिन भारतीय पुरुष पहलवानों ने तीन पदक, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। 20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024, 11 से 16 अप्रैल 2024 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित की जा रही है।
तीन भारतीय पुरुष पहलवानों, उदित, अभिमन्यु और विक्की ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीते।
यू20 एशियाई चैंपियन उदित , जापान के केंटो युमिया के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए स्वर्ण पदक मैच हार गए और 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल मैच में, उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
2019 के बाद पहली बार, भारत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया ने 2020, 2021 और 2022 में स्वर्ण पदक जीता था । अमन सहरावत ने 2023 में स्वर्ण पदक जीता था ।
यू 23 विश्व चैंपियन कांस्य पदक विजेता, अभिमन्यु ने अपना कांस्य पदक मैच उज्बेकिस्तान के बेगिजोन कुलदाशेव के खिलाफ 6-5 से जीता। 70 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, अभिमन्यु सेमीफाइनल में जापान के योशिनोसुके आओयागी से हार गए थे लेकिन उन्होने कांस्य पदक स्पर्धा जीत कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
97 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में विक्की अपना सेमीफाइनल मैच कजाकिस्तान के रिजाबेक एतमुखन से हार गए थे लेकिन कांस्य पदक मुकाबले में विक्की ने किर्गिस्तान के आंद्रेई अरोनोव को हराकर कांस्य पदक जीता।
दो अन्य भारतीय, 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रोहित और 79 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में परविंदर सिंह, क्वालिफिकेशन में जापान के रयुनोसुके कामिया से 3-0 से हार गए और पदक दौर में जगह नहीं बना सके।
20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में पुरुष और महिला दोनों मिलाकर कुल 30 भारतीय पहलवान प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। भारतीय टीम एशियाई चैंपियनशिप 2024 में भारतीय ध्वज के अंतर्गत प्रतिस्पर्धा कर रही है। पिछले साल की विश्व चैंपियनशिप के बाद, भारतीय पहलवान भारतीय ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
विश्व कुश्ती शासी निकाय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को निलंबित करने के बाद भारतीय पहलवान यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के झंडा के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले रहे थे। पिछले महीने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ पर से यह प्रतिबंध हटा लिया गया था।
अधिकांश शीर्ष भारतीय पहलवान इस साल की एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे क्योंकि एशियाई ओलंपिक कुश्ती क्वालीफायर 19 अप्रैल से बिश्केक में आयोजित किया जाएगा। इस कारण भारत ने इस साल एशियाई चैंपियनशिप के लिए अपेक्षाकृत युवा टीम भेजी है।
भारतीय पहलवानों में से केवल महिला पहलवान अंतिम पंगल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कोटा हासिल किया है। अंतिम पंगल ने 2023 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
अम्मान, जॉर्डन में आयोजित 19वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में, भारत ने 14 पदक जीते- एक स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य। अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किग्रा में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF