सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा पदक जीता

Utkarsh Classes
Updated: 01 Aug 2024
2 Min Read

भारतीय निशानेबाजी दल ने 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए तीसरा पदक जीता है । महाराष्ट्र के निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने 1 अगस्त 2024 को पेरिस के चेटेउरौक्स में स्थित राष्ट्रीय शूटिंग केंद्र में खेले गए फाइनल में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपना मैच 451.4 अंक के साथ समाप्त कर कांस्य पदक जीता।
स्वर्ण पदक चीन के विश्व रिकॉर्ड धारक लियू युकुन ने 463.6 अंकों के साथ जीता जबकि रजत पदक यूक्रेन के सेरही कुलिश ने 461.3 अंकों के साथ जीता। यूक्रेन के सेरही कुलिश ने 2016 रियो ओलंपिक में भी इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
28 वर्षीय स्वप्निल कुसाले ने 2023 में आयोजित हांग्जो 2022 एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
कुसाले ने बाकू, अजरबैजान में 2023 विश्व कप में तीन पदक - एक स्वर्ण और दो रजत पदक भी जीते हैं।
भारत के पदक विजेता
|
क्रमांक |
खिलाड़ी |
स्पर्धा |
पदक |
|
1 |
मनु भाकर |
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल |
कांस्य |
|
2 |
मनु भाकर और सरबजोत सिंह |
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग |
कांस्य |
|
3 |
स्वप्निल कुसाले |
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन |
कांस्य |
वर्तमान में चीन पदक तालिका में सबसे आगे है और उसके बाद मेजबान देश फ्रांस है।
|
पदक तालिका में स्थान |
देश |
स्वर्ण पदक |
रजत पदक l |
कांस्य पदक |
कुल पदक l |
|
1 |
चीन |
11 |
7 |
3 |
21 |
|
2 |
फ़्रांस |
8 |
10 |
8 |
26 |
|
3 |
जापान |
8 |
3 |
4 |
15 |
|
4 |
ऑस्ट्रेलिया |
7 |
6 |
4 |
17 |
|
5 |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
6 |
13 |
13 |
31 |
|
42 |
भारत |
0 |
0 |
3 |
3 |
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

1-Liner PDFs FREE !
Kumar Gaurav Sir ki Class PDF aur Daily One-Liner CA – Bilkul Free! Rozana preparation ko banaye aur bhi Damdaar!