सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 13 Dec 2024
4 Min Read

विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने सऊदी अरब को 25वें फीफा पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी सौंपी है। 2034 फीफा पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी देने का निर्णय 12 दिसंबर 2024 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में आयोजित फीफा के असाधारण कांग्रेस में लिया गया। फीफा के सभी 211 सदस्य वर्चुअली इस असाधारण कांग्रेस में शामिल हुए।
2034 फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी की दौड़ में सऊदी अरब एकमात्र देश था।
23वें फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी 2026 में मैक्सिको, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की जाएगी और इसप्रतियोगिता में 48 टीमें भाग लेंगी।
यह पहली बार है जब सऊदी अरब फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी करेगा। सऊदी अरब ने अपने पांच शहरों के 15 स्टेडियमों में 25वें विश्व कप मैच आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है।
ग्रीन फाल्कन के नाम से मशहूर सऊदी फुटबॉल टीम, पहली बार 1994 में अमरीका में आयोजित विश्व कप में खेली और वह अब तक चार विश्व कप में खेल चुकी है।
यह दूसरी बार है जब कोई पश्चिम एशियाई देश फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी करेगा।
कतर ने 2022 में 22वें फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी की थी जिसे अर्जेंटीना ने जीता था।
असाधारण फीफा कांग्रेस ने 2030 फीफा पुरुष विश्व कप की मेजबानी की भी पुष्टि की, जिसकी मेजबानी तीन महाद्वीपों के छह देश करेंगे।
2030 विश्व कप फीफा पुरुष विश्व कप की शताब्दी का प्रतीक है, क्योंकि पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में आयोजित किया गया था।
इस आयोजन के मेजबान यूरोपीय देश स्पेन और पुर्तगाल तथा अफ्रीकी देश मोरक्को हैं।
उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में 2030 विश्व कप के एक-एक मैच की मेजबानी करेंगे।
विश्व फुटबॉल शासी निकाय, फीफा, सीनियर पुरुष फुटबॉल विश्व कप का आयोजन करता है, जिसे लोकप्रिय रूप से फीफा पुरुष विश्व कप के रूप में जाना जाता है।
इसका पहला संस्करण 1930 में उरुग्वे में आयोजित किया गया था और इसे अर्जेंटीना ने जीता था।
यह हर चार साल में आयोजित किया जाता है और द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 या 1946 में आयोजित नहीं किया गया था।
ब्राजील 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में 5 खिताब जीतकर सबसे सफल टीम रही है।
जर्मनी और इटली ने इसे चार-चार बार जीता है।
अर्जेंटीना गत विजेता है, जिसने 2022 संस्करण जीता है।
फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल डी फ़ुटबॉल एसोसिएशन (फ़ीफ़ा) की स्थापना 1904 में पेरिस, फ़्रांस में हुई थी।
यह फ़ुटबॉल, फ़ुटसल और बीच सॉकर की विश्व शासी संस्था है।
सदस्य: 211 देशों का राष्ट्रीय फ़ुटबॉल संघ
मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विटज़रलैंड
अध्यक्ष: गियानी इन्फ़ेंटिनो
क्या आप अपने सपनों के करीब एक कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं?
उत्कर्ष क्लासेज छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट (यूसीएसएटी) 2024 के लिए अभी पंजीकरण करें और 100% छात्रवृत्ति के साथ आगामी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन बैच में दाखिला लेने का अवसर प्राप्त करें! 22 दिसंबर 2024 को होने वाला यूसीएसएटी सभी उम्मीदवारों को - चाहे वे सरकारी परीक्षा, नीट या जेईई की तैयारी कर रहे हों - अपने प्रदर्शन के आधार पर पूरी या आंशिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मौका देता है।
5 से 20 दिसंबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन खुले रहने के साथ आप उत्कर्ष क्लासेज की इस अभूतपूर्व पहल का हिस्सा बन सकते हैं। बिना किसी खर्च के अध्ययन करने के इस अद्भुत अवसर से न चूकें। आज ही पंजीकरण करें और अपने भविष्य को संवारें!
|
यूसीएसएटी 2024 विवरण |
|
|
टेस्ट का नाम |
छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट |
|
पंजीकरण तिथि |
5 से 20 दिसम्बर 2024 |
|
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि |
21 दिसम्बर 2024 |
|
परीक्षा तिथि |
22 दिसम्बर 2024 |
|
परिणाम घोषणा तिथि |
25 दिसम्बर 2024 |
|
परीक्षा केंद्र |
|
|
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन |
|
पंजीकरण लिंक |
|
|
यूसीएसएटी सम्पूर्ण विवरण |
|
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।