सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 21 Oct 2024
3 Min Read

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने 20 अक्टूबर 2024 को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2000 में घरेलू धरती पर आईसीसी महिला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट विश्व कप में जीत के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम,जो 'व्हाइट फर्न्स' के उपनाम से भी प्रसिद्ध है, का यह पहला बड़ा खिताब था।
9वां आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप मूल रूप से बांग्लादेश को आवंटित किया गया था, लेकिन देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया। इस विश्व कप के लिए कबांग्लादेश को संयुक्त अरब अमीरात के साथ सह-मेजबानी बना दिया गया । इस विश्व कप के सारे मैच 3-20 अक्टूबर, 2024 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
इस विश्व कप में दस टीमों: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड ने भाग लिया।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड अपना तीसरा फाइनल खेल रही थी। इससे पहले वह 2009 में आयोजित उद्घाटन संस्करण में इंग्लैंड से और फिर 2000 में ऑस्ट्रेलिया से फ़ाइनल में हार गई थी।
दक्षिण अफ़्रीकी महिला क्रिकेट टीम,जो अपने उपनाम 'प्रोटियाज़' से प्रसिद्ध है, अपना लगातार दूसरा फ़ाइनल खेल रही थी। इससे पहले , 2023 में दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित 8वें संस्करण में फ़ाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।
प्रोटियाज़ कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा।
व्हाइट फर्न्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी ऑलराउंडर अमेलिया केर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।
जवाब में प्रोटियाज टीम 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। इस प्रकार, सोफी डिवाइन के नेतृत्व में व्हाइट फर्न्स ने 32 रनों से फाइनल मैच जीत लिया और चैंपियन टीम बनीं।
न्यूजीलैंड की हरफनमौला खिलाड़ी अमेलिया केर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए फ़ाइनल का और वर्ल्ड कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस वर्ल्ड कप में अमेलिया केर ने 135 रन बनाए और 15 विकेट लिए।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही।
विश्व क्रिकेट की नियामक संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस (आईसीसी) महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन करता है।आईसीसी का एक सदस्य देश विश्व कप की मेजबानी करता है।
2009 में इंग्लैंड में आयोजित पहले महिला टी 20 विश्व कप में आठ टीमें शामिल थीं जिसे इंग्लैंड ने जीता था।
दूसरे संस्करण के बाद से, विश्व कप हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
2014 में चौथे संस्करण से वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।
छह खिताब जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है।
|
संस्करण |
वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता |
उप -विजेता |
|
1 |
2009 |
इंग्लैंड |
इंग्लैंड |
न्यूज़ीलैंड |
|
2 |
2010 |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूज़ीलैंड |
|
3 |
2012 |
श्रीलंका |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
|
4 |
2014 |
बांग्लादेश |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
|
5 |
2016 |
भारत |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
|
6 |
2018 |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
|
7 |
2020 |
ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
|
8 |
2023 |
दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
दक्षिण अफ्रीका |
|
9 |
2024 |
बांग्लादेश और यूएई |
न्यूज़ीलैंड |
दक्षिण अफ्रीका |
|
10 |
2026 |
इंग्लैंड |
- |
- |
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka