सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
भारत ने 17 साल के इंतजार के बाद बारबाडोस में अपना दूसरा आईसीसी टी20 विश्व कप जीता

Utkarsh Classes
Updated: 01 Jul 2024
7 Min Read

रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 29 जून 2024 को ब्रिजटाउन, बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में एडेन मार्कराम के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को 7 रन से हराकर 9वीं आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीता।
भारत ने इससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में ,दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीता था। इस प्रकार, 17 साल के इंतजार के बाद, रोहित शर्मा और उनके साथियों ने प्रतिष्ठित आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।
रोहित शर्मा कपिल देव (1983 वनडे विश्व कप) और महेंद्र सिंह धोनी (2007 टी 20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप) के बाद आईसीसी विश्व कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है।
फाइनल में टी-20 के तीन महान खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया। हालाँकि, वे भारत के लिए टेस्ट मैच और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) खेलने के लिए उपलब्ध हैं।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ का भी बतौर कोच आखिरी मैच था।
फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया । भारत की शुरुवात अच्छी नहीं थी और उसने पहले पांच ओवर के अंदर 34 रन पर 3 विकेट जल्दी खो दिए। बाद में, दो 50 से अधिक रनों की साझेदारी ने भारत को वापस मैच में लाया। पहली साझेदारी कोहली और अक्षर पटेल के बीच और फिर कोहली और शिवम दुबे के बीच हुई ।
भारत के लिए विराट कोहली 59 गेंदों में 76 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे और अक्षर पटेल 31 गेंदों में 47 रन बनाकर दूसरा सबसे ज़्यादा योगदान दिया । भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप फाइनल किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।
177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका हेनरिक क्लासेन की 27 गेंदों में 52 रन की तेज पारी के बावजूद 7 रन से पिछड़ गया।
हार्दिक पंड्या 20 रन देकर 3 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, बुमराह ने 18 रन देकर 2 विकेट और अर्शदीप सिंह ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक समय 30 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत थी और उसके 6 विकेट बरकरार थे, लेकिन हेनरिक क्लासेन के पंड्या की गेंद पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम जरूरी रन नहीं बना सकी और बुमराह, अर्धदीप और पंड्या की शानदार गेंदबाजी ने भारत को अपना दूसरा आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने में मदद की।
अंतिम स्कोर
भारत 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन
दक्षिण अफ्रीका: 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन।
फाइनल के मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी -विराट कोहली
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: जसप्रित बुमराह, जिन्होंने 8.26 की औसत से 15 विकेट लिए।
प्रमुख बल्लेबाज-
अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 35.12 की औसत और 124.33 की स्ट्राइक रेट से प्रतियोगिता में सबसे ज़्यादा ,281 रन बनाए।
उनके बाद रोहित शर्मा का स्थान हैं जिन्होंने 156.7 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए।
इस बार प्रतियोगिता में किसी भी बल्लेबाज ने कोई शतक नहीं बनाया। एक परी में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन रहा जिसने अफगानिस्तान के खिलाफ 98 रन बनाए.
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज -
अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और भारत के अर्शदीप सिंह, प्रत्येक ने 17 विकेट लिए।
किसी क्षेत्ररक्षक द्वारा अधिकतम कैच-
दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम मे पूरी प्रतियोगिता में कुल 8 कैच पकड़े।
9वें आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कुल पुरस्कार राशि 11.25 मिलियन डॉलर थी। विजेता भारत को 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.42 करोड़ रुपये) और उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर (10.67 करोड़ रुपये) मिले।
भारतीय टीम को टूर्नामेंट में जीते गए प्रत्येक मैच के लिए आईसीसी से $31,154 ( 25.97 लाख रुपए ) की अतिरिक्त बोनस राशि भी मिली। इस प्रकार, भारतीय टीम को आईसीसी से पुरस्कार राशि के रूप में कुल 22.63 करोड़ रुपये मिले।
इसके अलावा ,बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सचिव जय शाह के द्वारा बीसीसीआई के तरफ से कोच और सहयोगी स्टाफ सहित पूरी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के इनामी राशि की घोषणा की गई।
2024 टी20 विश्व कप में जीत के साथ, भारत वेस्टइंडीज (2012, 2016) और इंग्लैंड (2010, 2022) के साथ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप दो बार जीतने वाले देशों में शामिल हो गया है।
भारत ने 2007 और फिर 2024 में यह कप जीता है।
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय टीम को बारबाडोस से न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए प्रस्थान करना था और फिर 1 जुलाई 2024 को वहाँ से मुंबई लौटना था।
लेकिन , बेरिल तूफान के कारण उनकी वापसी योजना में देरी हो रही है।बेरिल तूफान जिसे श्रेणी 4 का तूफान घोषित किया गया है 30 जून /1 जुलाई को बारबाडोस से टकराने की संभावना है। बेरिल तूफान जिसकी न्यूनतम हवा की गति 209 किमी प्रति घंटे की होने की संभावना है के कारण बारबाडोस में सभी हवाई अड्डे और सड़क को बंद कर दिया गया है। बेरिल अटलांटिक महासागर में उत्पन्न होने वाला 2024 सीज़न का पहला तूफान है।
टी-20 की शुरुआत इंग्लैंड में हुई और पहला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच 2005 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया विजेता बना।
टी-20 प्रारूप की लोकप्रियता को देखते हुए आईसीसी ने पुरुषों के लिए टी-20 क्रिकेट विश्व कप आयोजित करने का फैसला किया।
पहला टी-20 पुरुष विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था और भारत चैंपियन बना।
|
संस्करण |
आयोजन वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता |
उपविजेता |
विजेता कप्तान |
टीमों की संख्या |
|
1 |
2007 |
दक्षिण अफ्रीका |
भारत |
पाकिस्तान |
महेंद्र सिंह धोनी |
12 |
|
2 |
2009 |
इंगलैंड |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
यूनुस खान |
12 |
|
3 |
2010 |
वेस्ट इंडीज |
इंगलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
पॉल कॉलिंगवुड |
12 |
|
4 |
2012 |
श्रीलंका |
वेस्ट इंडीज |
श्रीलंका |
डैरेन सैमी |
12 |
|
5 |
2014 |
बांग्लादेश |
श्रीलंका |
भारत |
लसिथ मलिंगा |
16 |
|
6 |
2016 |
भारत |
वेस्ट इंडीज |
इंगलैंड |
डैरेन सैमी |
16 |
|
7 |
2021 |
संयुक्त अरब अमीरात, ओमान भारत मेजबान देश था। |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूज़ीलैंड |
एरोन फिंच |
16 |
|
8 |
2022 |
ऑस्ट्रेलिया |
इंगलैंड |
पाकिस्तान |
जोस बटलर |
16 |
|
9 |
2024 |
वेस्ट इंडीज, संयुक्त राज्य अमेरिका |
भारत |
दक्षिण अफ्रीका |
रोहित शर्मा |
20 |
|
10 |
2026 |
भारत और श्रीलंका |
- |
- |
- |
- |
टॉप पोस्ट

Download Current Affairs PDF Free
National, International Current Affairs par rahe hamesha updated
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।