सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 10 Mar 2025
5 Min Read

भारत ने 9 मार्च 2025 को दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर अपनी तीसरी आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी जीती। भारत ने इससे पहले 2002 में सौरव गांगुली और 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में इसे जीता था।
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का यह लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 9वां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 जीता था ।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने विजेता कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी प्रदान की।
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्यों को प्रतिष्ठित सफेद जैकेट दिए गए। मुंबई की फैशन डिजाइनर बबीता एम द्वारा डिजाइन की गई सफेद जैकेट को पहली बार दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में पेश किया गया था और विजयी ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिया गया था।
पाकिस्तान के मेज़बान होने के बावजूद दुबई में फ़ाइनल क्यों?
9वीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी आईसीसी ने शुरू में पाकिस्तान को सौंपी थी। भारत में क्रिकेट की नियामक संस्था बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया क्योंकि भारत सरकार ने उसे पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी।
2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले जिसमें पाकिस्तानी शामिल थे, के बाद से कोई भी भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं गई है। अंतिम बार भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने नवंबर-दिसंबर 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था।
बीसीसीआई के इंकार ले बाद एक समझौते के तहत , प्रतियोगिता को सभी क्रिकेट बोर्डों की सहमति से हाइब्रिड मोड में आयोजित करने का फैसला लिया गया। इस फोर्मूले के तहत भारतीय टीम को अपने सभी मैच दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में खेलने थे।
यदि भारतीय टीम सेमीफ़ाइनल और सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं तो भारत वाली सेमीफ़ाइनल मैच और फ़ाइनल भी दुबई में आयोजित किए जाने थे।
9वीं चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 2000 के फाइनल की पुनरावृत्ति था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया था।
भारत की टीम ने अपराजित रिकॉर्ड के साथ फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने लीग चरण में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया।
न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
फाइनल में, न्यूजीलैंड की टीम, जिसे कीवी या ब्लैक कैप के नाम से जाना जाता है, के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
निर्धारित 50 ओवरों में कीवी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। 63 रन बनाकर डेरिल मिशेल ब्लैक कैप्स के लिए शीर्ष स्कोरर रहे और माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रनों की पारी खेल उनका बखूबी साथ दिया। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लेकर भारतीय टीम के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लिए।
252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने टीम की अगुआई करते हुए भारत के लिए 76 रनों की सर्वोच्च पारी खेली।
श्रेयस अय्यर ने 48 रन और केएल राहुल ने नाबाद 34 रनों की पारी खेलकर भारत को लक्ष्य हासिल करने में मदद की। रवींद्र जडेजा ने विजयी रन बनाकर भारत को तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर:
न्यूजीलैंड: 50 ओवर में 251/7 (डेरिल मिशेल 63, माइकल ब्रेसवेल 53 नाबाद; कुलदीप यादव 2/40, वरुण चक्रवर्ती 2/45।
भारत: 49 ओवर में 254/6 (रोहित शर्मा 76, श्रेयस अय्यर 48; मिशेल सेंटनर 2/46, माइकल ब्रेसवेल 2/28)।
पुरस्कार
चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1988 में बांग्लादेश में आईसीसी द्वारा आयोजित विल्स इंटरनेशनल कप से शुरू हुआ। 2000 में इसका नाम बदलकर आईसीसी नॉक-आउट ट्रॉफी कर दिया गया।
तीसरे संस्करण के बाद से, इसका नाम बदलकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया।
भारत प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसने तीन खिताब-2002, 2013 और 2025 में जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया, इस प्रतियोगिता की दूसरी सबसे सफल टीम है जिसने इसे दो बार- 2006 और 2009 में जीता है ।
|
क्र.सं |
आयोजन वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता देश |
उपविजेता देश |
विजेता कप्तान |
उप-विजेता कप्तान |
भागीदार देश |
|
1 |
1998 |
बांग्लादेश |
दक्षिण अफ्रीका |
वेस्ट इंडीज |
हैंसी क्रोनिए |
ब्रायन लारा |
टेस्ट खेलने वाले सभी 9 देश |
|
2 |
2000 |
केन्या |
न्यूजीलैंड |
भारत |
स्टीफन फ्लेमिंग |
सौरव गांगुली |
11 |
|
3 |
2002 |
श्रीलंका |
बारिश के कारण भारत और श्रीलंका के बीच साझा। |
- |
सौरव गांगुली (भारत) सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) |
12 |
|
|
4 |
2004 |
इंगलैंड |
वेस्ट इंडीज |
इंगलैंड |
ब्रायन लारा |
माइकल वॉन |
12 |
|
5 |
2006 |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
वेस्ट इंडीज |
रिकी पोंटिंग |
ब्रायन लारा |
10 |
|
6 |
2009 |
दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूजीलैंड |
रिकी पोंटिंग |
स्टीफन फ्लेमिंग |
8 |
|
7 |
2013 |
इंग्लैंड और वेल्स |
भारत |
इंगलैंड |
एमएस धोनी |
एलिस्टेयर कुक |
8 |
|
8 |
2017 |
इंग्लैंड और वेल्स |
पाकिस्तान |
भारत |
सरफराज अहमद |
विराट कोहली |
8 |
|
9 |
2025 |
पाकिस्तान |
भारत |
न्यूजीलैंड |
रोहित शर्मा |
मिशेल सेंटनर |
8 |
📄 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पूरी जानकारी प्राप्त करें - पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें!
भारत ने 17 साल के इंतजार के बाद बारबाडोस में अपना दूसरा आईसीसी टी20 विश्व कप जीता
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF