सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
Rangoli Batch
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 12 May 2025
3 Min Read

भारतीय तीरंदाजों ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के दूसरे चरण में सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत के तरह दक्षिण कोरिया या कोरिया गणराज्य ने भी सात पदक जीते, लेकिन वह पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, क्योंकि भारत के दो स्वर्ण पदकों की तुलना में उसने पाँच स्वर्ण पदक जीते। इस प्रकार, भारत पदक तालिका में दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
8-13 अप्रैल 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑबर्नडेल में आयोजित 2025 तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में, भारतीय तीरंदाजी दल ने 4 पदक जीते थे और पदक तालिका में वह चौथे स्थान पर रहा था ।
तीरंदाजी विश्व कप 2025 का दूसरा चरण 6 से 11 मई 2025 तक शंघाई, चीन में आयोजित किया गया था। तीरंदाजी विश्व कप 2025 का तीसरा चरण 3 से 8 जून, 2025 तक अंताल्या, तुर्किये में आयोजित किया जाएगा।
भारत ने शंघाई में आयोजित 2025 विश्व तीरंदाजी कप के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए पुरुष और महिला तीरंदाजों का 23 सदस्यीय दल भेजा था । कंपाउंड तीरंदाजों ने भारत के लिए पांच पदक जीते, जबकि रिकर्व स्पर्धाओं में दो पदक जीते।
स्वर्ण पदक विजेता
रजत पदक विजेता
कांस्य पदक विजेता
शीर्ष पांच पदक विजेता देशों की सूची निम्नलिखित है।
|
पदक तालिका में स्थान |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
|
1 |
दक्षिण कोरिया |
5 |
2 |
0 |
7 |
|
2 |
भारत |
2 |
1 |
4 |
7 |
|
3 |
मेक्सिको |
1 |
2 |
0 |
3 |
|
4 |
नीदरलैंड |
1 |
0 |
0 |
1 |
|
5 |
ग्रेट ब्रिटेन |
1 |
0 |
0 |
1 |
तीरंदाजी विश्व कप विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन है। यह प्रतिवर्ष तीरंदाजी विश्व कप का आयोजन करता है, जिसमें आम तौर पर चार चरण और ओलंपिक वर्षों में तीन चरण होते हैं।
विश्व कप फाइनल वार्षिक सत्र के अंत का प्रतीक है।
2025 तीरंदाजी विश्व कप का कार्यक्रम इस प्रकार है।
|
चरण |
मेजबान देश |
तिथि |
|
1 |
ऑबर्नडेल, संयुक्त राज्य अमेरिका |
8-13 अप्रैल 2025 |
|
2 |
शंघाई, चीन |
6-11 मई 2025 |
|
3 |
अंताल्या, तुर्किये |
3-8 जून 2025 |
|
4 |
मैड्रिड ,स्पेन |
8-11 जुलाई 2025 |
|
फ़ाइनल |
नानजिंग, चीन |
अक्टूबर 2025 |
विश्व तीरंदाजी के बारे में
स्थापना - 1931.
विश्व में तीरंदाजी की नियामक संस्था।
यह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति से संबद्ध है।
मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विटज़रलैंड
सदस्य -168 देश
अध्यक्ष: प्रोफ़ेसर डॉ. उगुर एर्डनर
यह भी पढ़ें
ऑबर्नडेल में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2025 चरण 1 में भारत चौथे स्थान पर
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Holi Hungama Offer Live Now!
Up to 90% OFF + Up to 6 Months Validity FREE + 25% Extra on Extension + FREE Study Materials (Rangoli Batch)