सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
हितेश गुलिया की अगुवाई में भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 में 6 पदक जीते
Updated: 07 Apr 2025
3 Min Read

हितेश गुलिया के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के साथ भारतीय मुक्केबाजी दल ने विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 में अपना अभियान छह पदक - एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य के साथ समाप्त किया। हितेश गुलिया विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज हैं।
भारत, पुरुष वर्ग के पदक तालिका में उज्बेकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
विश्व मुक्केबाजी कप 2025 का पहला चरण 31 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक ब्राजील के फोज डू इगुआकू में आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया के शीर्ष पुरुष और महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया था।
भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप ब्राज़ील 2025 में 10 सदस्यीय दल भेजा था जिसमे कोई भी भारतीय महिला मुक्केबाज़ नहीं थीं।
स्वर्ण पदक
रजत पदक विजेता
कांस्य पदक विजेता
विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 के सेमीफाइनल में पहुँचने वाले मुक्केबाजों को कांस्य पदक दिया जाता है। इस बार सेमीफाइनल में हारने वाले चार भारतीय मुक्केबाजों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
19 देशों के लगभग 130 मुक्केबाजों- पुरुष और महिला दोनों ने विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 में भाग लिया। भारत ने महिला वर्ग में भाग नहीं लिया
10 देशों ने पुरुष वर्ग में पदक जीते जबकि 11 देशों ने महिला वर्ग में पदक जीते।
विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 के अंत में पदक तालिका निम्नलिखित है।
पुरुष पदक तालिका
|
क्रमांक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
|
1 |
उज़्बेकिस्तान |
5 |
1 |
1 |
7 |
|
2 |
भारत |
1 |
1 |
4 |
6 |
|
3 |
ब्राजील |
2 |
2 |
1 |
5 |
|
4 |
इंगलैंड |
0 |
3 |
1 |
4 |
|
5 |
फ्रांस |
0 |
1 |
2 |
3 |
|
6 |
कजाखस्तान |
1 |
0 |
2 |
3 |
|
7 |
पोलैंड |
0 |
1 |
2 |
3 |
|
8 |
इटली |
0 |
0 |
2 |
2 |
|
9 |
यूएसए |
0 |
0 |
2 |
2 |
|
10 |
ग्वाटेमाला |
0 |
0 |
1 |
1 |
महिला पदक तालिका
क्रमांक
|
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
|
|
1 |
पोलैंड |
2 |
3 |
2 |
7 |
|
2 |
इटली |
1 |
3 |
1 |
5 |
|
3 |
ब्राजील |
1 |
0 |
3 |
4 |
|
4 |
इंगलैंड |
1 |
0 |
3 |
4 |
|
5 |
यूएसए |
0 |
1 |
2 |
3 |
|
6 |
ऑस्ट्रेलिया |
0 |
1 |
1 |
2 |
|
7 |
चीनी ताइपी (ताइवान ) |
0 |
0 |
2 |
2 |
|
8 |
कजाखस्तान |
1 |
0 |
1 |
2 |
|
9 |
अर्जेंटीना |
1 |
0 |
0 |
1 |
|
10 |
नॉर्वे |
1 |
0 |
0 |
1 |
|
11 |
जर्मनी |
0 |
0 |
1 |
1 |
विश्व मुक्केबाजी कप 2025 का आयोजन विश्व मुक्केबाजी द्वारा किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के दो चरण होंगे, जिसमें दुनिया के शीर्ष पुरुष और महिला मुक्केबाज भाग लेंगे।
मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में अंक अर्जित करेंगे और अंकों के आधार पर शीर्ष मुक्केबाज, भारत में होने वाले विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल में भाग लेंगे।
पहला चरण ब्राजील में आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 30 जून से 7 जुलाई तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित किया जाएगा।
विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 15-22 नवंबर 2025 तक भारत में आयोजित होने वाला है।
यह भी पढ़ें
नई दिल्ली 2025 बॉक्सिंग कप फाइनल और तीसरी विश्व बॉक्सिंग कांग्रेस की मेजबानी करेगा
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF