सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
दीपिका की नीदरलैंड के खिलाफ गोल ने उन्हें 2024-25 पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड दिलाया
Updated: 17 Jul 2025
3 Min Read

भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड दीपिका और बेल्जियम की हॉकी टीम के खिलाड़ी विक्टर वेगनेज़ ने क्रमशः महिला और पुरुष एफ़आईएच 2024-25 पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड जीते।
यह पुरस्कार किसी एफ़आईएच हॉकी प्रो लीग सत्र के दौरान खेल की प्रतिभा और रचनात्मकता को दर्शाते हुए व्यक्तिगत प्रतिभा के क्षणों को मान्यता देता है।
एफ़आईएच (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी हॉकी) साइट पर पंजीकृत खेल के प्रशंसक, एफ़आईएच हॉकी प्रो लीग सत्र के दौरान चुने गए तीन पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ियों में से एक महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित व्यक्तिगत प्रतिभा के सर्वश्रेष्ठ क्षणों को चुनने के लिए वोट करते हैं।
दीपिका पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं।
इस साल के पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड के लिए एफआईएच द्वारा चुनी गई तीन महिला खिलाड़ी थीं - दीपिका, स्पेन की पेट्रीसिया अल्वारेज़ का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ टीम गोल।
दीपिका को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में विश्व की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ उनके एकल गोल के लिए नामांकित किया गया था।
इस मैच में एक समय ,भारतीय टीम मैच में 0-2 गोल से पीछे थी, लेकिन दीपिका के अकेले एक बेहतरीन गोल कर भारत के लिए मैच का पहला गोल किया।
निर्धारित समय में मैच 2-2 से बराबर रहने के बाद भारत ने अंततः शूटआउट में नीदरलैंड को हरा दिया।
बेल्जियम के विक्टर वेगनेज़, जिनके शानदार प्रदर्शन के कारण स्पेन के खिलाफ उनकी टीम गोल करने में सफल रही, ने पुरुषों का पुरस्कार जीता।
एफआईएच प्रो हॉकी लीग का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा किया जाता है, जो हॉकी की विश्व नियामक संस्था है। यह एक वार्षिक प्रतियोगिता है जिसमें विश्व के शीर्ष 9 देशों की हॉकी टीमें भाग लेती हैं।
एफआईएच प्रो हॉकी लीग अगले वर्ष होने वाले एफआईएच पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के रूप में भी कार्य करती है।
सभी टीमें घरेलू और विदेशी मैदानों पर राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के साथ खेलती हैं। अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर होती है और उसे विजेता घोषित किया जाता है।
2024-25 सत्र के विजेता
2024-25 सत्र में, नीदरलैंड ने पुरुष और महिला दोनों का खिताब जीता ।
भारतीय पुरुष टीम 6 जीत और 10 हार के साथ आयरलैंड से ऊपर, 8वें स्थान पर रही।
भारतीय महिला टीम 9वें और अंतिम स्थान पर रही और उसे अगले साल होने वाले एफआईएच प्रो हॉकी लीग से बाहर कर दिया गया है ।
भारतीय महिला टीम को अब 2025-26 एफ़आईएच नेशंस कप में खेलना होगा और वह यह प्रतियोगिता जीतने में सफल हो जाती है तो वह पुनः 2026-27 सत्र के महिला एफआईएच प्रो हॉकी लीग खेलने के लिए पात्र होगी।
एफ़आईएच या अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ, दुनिया भर में इस खेल का शासी निकाय है।
स्थापना - 7 जनवरी 1924
मुख्यालय - लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड
अध्यक्ष - मोहम्मद तैय्यब इकराम
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF