सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
चिराग शेट्टी-रंकीरेड्डी ने विश्व नंबर 1 रैंकिंग खिलाड़ी साइना का रिकॉर्ड तोड़ दिया
Updated: 30 Mar 2024
3 Min Read

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय पुरुष बैडमिंटन जोड़ी ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक सप्ताह तक विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बने रहने का साइना नेहवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । लंदन 2012 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने लगातार नौ सप्ताह तक विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड कायम किया था।
चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पिछले 10 हफ्तों से दुनिया की नंबर 1 पुरुष युगल जोड़ी बने हुए हैं।
बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन रैंकिंग प्रणाली पिछले 52 हफ्तों में किसी खिलाड़ी/जोड़ी द्वारा 10 उच्चतम स्कोरिंग प्रतियोगिता को रैंकिंग की गणना में शामिल करती हैं।
हांग्जो एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक विजेता की शानदार पारी के प्रदर्शन के बाद अक्टूबर 2023 में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) की विश्व रैंकिंग में विश्व नंबर 1 स्थान पाने वाली पहली भारतीय युगल जोड़ी बन गई थी । लेकिन शीर्ष स्थान पर यह जोड़ी केवल तीन सप्ताह तक ही टिक सकी।
चाइना मास्टर्स, मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचने के बाद 23 जनवरी, 2024 को यह जोड़ी फिर से बीडबल्यूएफ़ रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन 2024 भी जीता है।
चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी 1,02,303 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे उनसे 5,000 से अधिक अंक पीछे हैं।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन,, दुनिया भर में बैडमिंटन की अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है।
शुरुआत में इसे 1934 में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के रूप में स्थापित किया गया था लेकिन बाद में 2006 में इसे विश्व बैडमिंटन महासंघ में बदल दिया गया।
वर्तमान में इसके 201 सदस्य हैं।
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Selection Offer Live
15% Extra OFF + Free Study Material Course Validity Till Exam. Limited Time Only!