सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 14 Jul 2025
2 Min Read

इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी ने यूईएफए चैंपियंस लीग विजेता फ्रांस के पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को फाइनल में 3-0 से हराकर फीफा क्लब विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया। 2025 फीफा क्लब विश्व कप का फाइनल 13 जुलाई 2025 को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेला गया।
विश्व फुटबॉल नियामक संस्था फीफा ने 14 जून से 13 जुलाई 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में 21वें फीफा क्लब विश्व कप 2025 का आयोजन किया। पहली बार छह महाद्वीपों के 32 फुटबॉल क्लबों ने 2025 फीफा क्लब विश्व कप में भाग लिया।
इंग्लैंड के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोल पामर ने फ़ाइनल में खुद दो गोल किए और जाओआ पेड्रो के लिए तीसरा गोल बना कर खिताब के प्रबल दावेदार पीएसजी को हराया।
2024-25 यूईएफए चैंपियनशिप लीग के विजेता पीएसजी को फ़ाइनल से पहले बहुत ही प्रबल दावेदार माना जाता था।
पीएसजी ने सेमीफाइनल में स्पेनिश फुटबॉल दिग्गज रियल मैड्रिड को 4-0 से और क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के बायर्न म्यूनिख को हराया था।
हालांकि, फाइनल में चेल्सी ने पीएसजी को हराकर अपना दूसरा फीफा क्लब विश्व कप जीता। चेल्सी ने इससे पहले 2021 में यह कप जीता था।
फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन फीफा द्वारा किया जाता है जिसमें छह महाद्वीपों के शीर्ष फुटबॉल क्लब भाग लेते हैं।
यह प्रतियोगिता 2000 में शुरू हुआ था और इसका पहला संस्करण ब्राज़ीलियाई फुटबॉल क्लब कोरिंथियंस ने जीता था।
स्पेन की रियल मैड्रिड ने यह प्रतियोगिता पाँच बार (2014, 2016, 2017, 2018 और 2022) जीता है।
बार्सिलोना ने इसे तीन बार (2009, 2011 और 2015) जीता है।
फीफा क्लब विश्व कप विजेताओं की सूची
2025: चेल्सी (इंग्लैंड)
2023: मैनचेस्टर सिटी (इंग्लैंड)
2022: रियल मैड्रिड (स्पेन)
2021: चेल्सी (इंग्लैंड)
2020: बायर्न म्यूनिख (जर्मनी)
2019: लिवरपूल (इंग्लैंड)
2018: रियल मैड्रिड (स्पेन)
2017: रियल मैड्रिड (स्पेन)
2016: रियल मैड्रिड (स्पेन)
2015: बार्सिलोना (स्पेन)
2014: रियल मैड्रिड (स्पेन)
2013: बायर्न म्यूनिख (जर्मनी)
2012: कोरिंथियंस (ब्राज़ील)
2011: बार्सिलोना (स्पेन)
2010: इंटरनैज़ियोनेल मिलान (इटली)
2009: बार्सिलोना (स्पेन)
2008: मैनचेस्टर यूनाइटेड (स्पेन)
2007: एसी मिलान (इटली)
2006: इंटरनेशनल (ब्राजील)
2005: साओ पाउलो (ब्राजील)
2000: कोरिंथियंस (ब्राजील)
यह भी पढ़ें: फ्रांसीसी क्लब पीएसजी ने इंटर मिलान को हराकर 2025 यूईएफए चैंपियंस लीग जीती
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Aaj Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins.