सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 23 Sep 2024
2 Min Read

अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए, प्रतिभावान भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी, अनमोल खरब ने 2024 पोलिश अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीता। 17 वर्षीय अनमोल खरब की लिए यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब था । इससे पहले उसने पिछले सप्ताह बेल्जियम अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का एकल खिताब जीतकर अपना पहला वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था।
3000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली 2024 पोलिश अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 19-22 सितंबर 2024 तक ल्यूबेल्स्की, पोलैंड में आयोजित की गई थी।
अनमोल खरब ने 21 सितंबर 2024 को पोलिश इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में स्विट्जरलैंड की मिलिना श्नाइडर को हराकर अपना दूसरा सीनियर खिताब जीता।
विश्व रैंकिंग में 165वें स्थान पर रहीं अनमोल खरब ने विश्व रैंकिंग में 141वें स्थान पर रहीं मिलिना श्नाइडर को केवल 33 मिनट के खेल में सीधे सेटों में 21-12, 21-8 से हराया।
सेमीफाइनल में अनमोल ने 146वीं रैंकिंग के डेनमार्क के फ्रेडरिक लुंड को सीधे सेटों में 21-15, 21-12 से हराया था ।
पोलिश इंटरनेशनल प्रतियोगिता के अपने विजयी अभियान के दौरान अनमोल ने एक भी सेट नहीं हारा था।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने महिला और पुरुष की एकल और युगल स्पर्धाओं में भाग लिया।
19 वर्षीय लक्ष्य शर्मा स्वीडन के गुस्ताव ब्योर्कलर से सेमीफाइनल में हार गए। पुरुष युगल का खिताब डेनमार्क के डिटलेव जैगर होल्म ने जीता।
पुरुष युगल में, ईशान भटनागर-संकर प्रसाद उदयकुमार और पीएस रविकृष्ण-अक्षण शेट्टी की भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में हार गई ।
ईशान भटनागर-संकर प्रसाद उदयकुमार की जोड़ी सेमी-फ़ाइनल में रॉबर्ट साइबुल बुलस्की और सिजमन स्लेपेकी की पोलिश जोड़ी से हार गई । पीएस रविकृष्णा-अक्षण शेट्टी की जोड़ी इंग कीट वेस्ले कोह और जुनसुके कुबो की सिंगापुर की जोड़ी से हार गई। पुरुष युगल का खिताब सिंगापुर की इंग कीट वेस्ले कोह और जुनसुके कुबो जोड़ी इन जीती।
अनघा अरविंदा पाई और रिद्धि कौर तूर की भारतीय महिला युगल जोड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंची ।
यह भी पढ़ें: अनमोल खरब का पहला सीनियर अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka