सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 09 Jan 2025
2 Min Read

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर आयोजित ब्रिटिश जूनियर ओपन 2025 स्क्वैश प्रतियोगिता के महिलाओं की अंडर-17 वर्ग में मिस्र की मलिका एल्काराक्सी को हराकर जीत हासिल की। पिछले साल अनाहत अंडर-17 वर्ग में मिस्र की नादियन एल्हममी से फाइनल में हार गई थीं।
लड़कियों के वर्ग में 2025 अंडर 17 आयु वर्ग का खिताब ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश प्रतियोगिता में अनाहत सिंह का तीसरा खिताब था। इससे पहले उन्होंने 2019 में अंडर 11 और 2023 में अंडर 15 का खिताब जीता था।
2025 के संस्करण में, शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत सिंह ने मिस्र की मलिका एल्काराक्सी को 3-2 (4-11, 11-9, 6-11, 11-5, 11-3) से हराया।
फाइनल मैच से पहले अनाहत सिंह ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र की नादिया तामेर को और सेमीफाइनल में मिस्र की ही रुकय्या सलेम को हराया था ।
अनाहत सिंह के लिए 2024 काफी सफल रहा। पिछले साल उन्होंने नौ पीएसए (प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन) चैलेंजर खिताब जीते। यह 2024 में किसी महिला स्क्वैश खिलाड़ी द्वारा जीते गए सर्वाधिक चैलेंजर खिताब थे।
2024 में उन्होंने जेएसडब्ल्यू विलिंगडन लिटिल मास्टर्स और सीनियर प्रतियोगिता, कोस्टा नॉर्थ कोस्ट ओपन, हमदर्द स्क्वैशर्स नॉर्दर्न स्लैम, ऑल्टो पेनांट हिल्स एनएसडब्ल्यू ओपन, एचसीएल स्क्वैश टूर के चेन्नई और कोलकाता चरण, वेस्टर्न इंडिया स्लैम, रिलायंस पीएसए चैलेंज 3 टूर्नामेंट और जेएसडब्ल्यू सुनील वर्मा मेमोरियल प्रतियोगिता जीते।
उन्होंने 2024 में अपने भारतीय सीनियर और जूनियर राष्ट्रीय खिताब का भी सफलतापूर्वक बचाव किया।
2024 में अनाहत ने अपने करियर में पहली बार महिलाओं की पीएसए रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई और वह वर्तमान में सीनियर रैंकिंग में दुनिया की 82वें नंबर की खिलाड़ी हैं।
ब्रिटिश जूनियर ओपन का 2025 संस्करण 2-6 जनवरी 2025 तक बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित किया गया था।
यह प्रतियोगिता अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग के पांच आयु वर्गों में लड़के और लड़कियों दोनों के लिए आयोजित की गई थी।
99 साल पुराने इस प्रतियोगिता में 50 देशों के 777 से अधिक स्क्वैश खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मिस्र ने सर्वाधिक सात खिताबों के साथ प्रतियोगिता का समापन किया, जबकि भारत, पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक-एक खिताब जीता।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF