सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 28 Oct 2024
3 Min Read

अफगानिस्तान ए पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई ए टीम को सात विकेट से हराकर छठा एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 जीता। छठा एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 का फाइनल 27 अक्टूबर 2024 को अल अलमेरात, ओमान में खेला गया था।
एशियाई क्रिकेट परिषद ने 18-27 अक्टूबर 2024 तक ओमान में छठे एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का आयोजन किया। यह पहली बार था कि एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम एशिया कप टी20 प्रारूप में आयोजित किया गया था।
एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नियमित टेस्ट खिलाड़ी भाग नहीं लेते हैं।
एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के इतिहास में अफगानिस्तान ए टीम की यह पहली खिताबी जीत थी। अफगानिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में भारत ए को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ए टीम ने पाकिस्तान शाहीन्स को हराया।
फाइनल में श्रीलंका ए के कप्तान नुवानिदु फर्नांडो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाया। श्रीलंका के लिए सबसे ज़्यादा रन सहान अराचिगे ने 47 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए।
अफगानिस्तान ए की टीम ने आवश्यक 134 रन 18.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए और इस तरह इस मैच को सात विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल नाबाद 55 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे।
पुरस्कार
अफगानिस्तान के अल्लाह मोहम्मद गजनफर 14 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए मैच के सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी बने।
प्रतियोगिता में 368 रन बनाने वाले अफगानिस्तान के सेदिकुल्लाह अटल को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।
छठा एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप टी-20 प्रारूप में आयोजित किया गया था,और आठ एशियाई टीमों ने इसमे भाग लिया।
भारत टीम के कप्तान तिलक वर्मा थे और टीम में मुख्यत: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिलाड़ी शामिल थे।
भारत को ग्रुप बी में पाकिस्तान शाहीन्स, संयुक्त अरब अमीरात ए और ओमान ए के साथ रखा गया था।
ग्रुप ए में श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग ए की थी।
ग्रुप बी से भारत ए और पाकिस्तान शाहीन और ग्रुप ए से अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का आयोजन एशियाई क्रिकेट की शासी निकाय एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा किया जाता है। पहला एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2013 में सिंगापुर में आयोजित किया गया था। पहले पांच एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किए गए थे। छठा टी-20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया था।
श्रीलंका और पाकिस्तान टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने दो-दो बार जीत हासिल की है।
|
संस्करण |
वर्ष |
आयोजक देश |
विजेता |
उपविजेता |
|
1 |
2013 |
सिंगापुर |
भारत |
पाकिस्तान |
|
2 |
2107 |
बांग्लादेश |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
|
3 |
2018 |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
भारत |
|
4 |
2019 |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
बांग्लादेश |
|
5 |
2023 |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
भारत |
|
6 |
2024 |
ओमान |
अफ़ग़ानिस्तान |
श्रीलंका |
एएशियाई क्रिकेट परिषद की स्थापना 1983 में नई दिल्ली में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गई थी।
1993 में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन का नाम बदलकर एशियाई क्रिकेट परिषद कर दिया गया।
एसीसी एशिया में पुरुष और महिला क्रिकेट की शासी निकाय है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से संबद्ध है।
सदस्य: 25 देशों का क्रिकेट संघ
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
अध्यक्ष: जय शाह
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF