सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
9वां आईसीसी टी20 महिला विश्व कप बांग्लादेश से यूएई में स्थानांतरित हो गया
Updated: 21 Aug 2024
3 Min Read

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 9वें आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया है। बांग्लादेश अभी भी प्रतियोगिता का मेजबान देश है लेकिन सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे।
बांग्लादेश की उस समय की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने देश में एक महीने के व्यापक हिंसक छात्र विरोध के बाद 4 अगस्त 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भारत भाग गईं।
बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया है जिसके मुख्य सलाहकार नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस हैं।
अंतरिम सरकार के गठन के बावजूद, देश में हिंसा की घटनाएं अभी भी जारी हैं और भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम जैसी कई विदेशी सरकारों ने अपने लोगों को बांग्लादेश की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
शुरुआत में आईसीसी ने भारत से विश्व कप की मेजबानी करने के लिए कहा लेकिन भारत के इनकार के बाद आयोजन स्थल को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया।
आईसीसी के मुताबिक प्रतियोगिता के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है । यह प्रतियोगिता 3 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा और मुकाबले पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और शारजाह में सभी 23 मैच खेले जाएंगे।
9वें आईसीसी महिला विश्व कप में 10 टीमें भाग ले रही हैं और इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी।
ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका
ग्रुप बी: बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड
पहला आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप आईसीसी द्वारा 2009 में इंग्लैंड में आठ टीमों के साथ आयोजित किया गया था। उद्घाटन विश्व कप इंग्लैंड ने जीता था।
दूसरे संस्करण से विश्व कप दो साल बाद आयोजित किया जा रहा है।
चौथे संस्करण में भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई।
ऑस्ट्रेलिया छह ख़िताबी जीत के साथ सबसे सफल टीम है।
|
संस्करण |
वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता |
उप -विजेता |
|
1 |
2009 |
इंग्लैंड |
इंग्लैंड |
न्यूज़ीलैंड |
|
2 |
2010 |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूज़ीलैंड |
|
3 |
2012 |
श्रीलंका |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
|
4 |
2014 |
बांग्लादेश |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
|
5 |
2016 |
भारत |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
|
6 |
2018 |
वेस्ट इंडीज |
ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
|
7 |
2020 |
ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
|
8 |
2023 |
दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
दक्षिण अफ्रीका |
|
9 |
2024 |
बांग्लादेश और यूएई |
- |
- |
|
10 |
2026 |
इंग्लैंड |
- |
- |
क्रिकेट की विश्व शासी निकाय के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुरुषों और महिलाओं के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई ), टी 20 और टेस्ट विश्व कप का आयोजन करती है।
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today