सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 29 Aug 2023
4 Min Read

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) प्रारूप में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का पुरुष एशिया कप का 16वां संस्करण 30 अगस्त 2023 से पाकिस्तान के मुल्तान में शुरू होने वाला है।
सह -मेजबान पाकिस्तान अपने पहले मैच में एशिया कप में पहली बार खेल रहे नेपाल से भिड़ेगा। एसीसी द्वारा आयोजित एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।
पुरुष एशिया कप के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट की दो देशों द्वारा संयुक्त मेजबानी की जाएगी।
16वां एशिया कप मूल रूप से पाकिस्तान को आवंटित किया गया था लेकिन भारतीय टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया। अंतत: एक समझौता हुआ जहां भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और सेमीफाइनल और फाइनल समेत 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
इस बार एशिया कप में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमे एसीसी के सभी पांच सदस्य टेस्त ख्लेने वाले देश; भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।
यह पहली बार होगा जब नेपाल एशिया कप में हिस्सा ले रहा है. नेपाल ने नेपाल में आयोजित पहली एसीसी मेन्स प्रीमियर कप 2023 जीतकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है । नेपाल ने फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात की टीम को सात विकेट से हराया था ।
इस एशिया कप में छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल हैं।
ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं।
प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर चार चरण के लिए अर्हता प्राप्त करेंगी। सुपर चार चरण भी एक राउंड-रॉबिन श्रृंखला होगी। वहां से शीर्ष दो टीमें 17 सितंबर को कोलंबो में खेले जाने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
प्रारंभ में एशिया कप 50 ओवेर्स के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) प्रारूप में आयोजित किया गया था, लेकिन 2015 में एसीसी ने घोषणा की कि 2016 से एशिया कप प्रतियोगिताएं, आगामी विश्व प्रतियोगिताओं के प्रारूप के मद्देनजर वनडे और ट्वेंटी-20 प्रारूप (टी20) के बीच रोटेशन के आधार पर खेली जाएंगी। इसका मतलब ,अगर उस साल आईसीसी विश्व कप वनडे प्रारूप में आयोजित की जाएगी तो एशिया कप भी वनडे प्रारूप में होगा और अगर आगामी आईसीसी विश्व कप टी20 प्रारूप में है तो फिर एशिया कप भी टी20 प्रारूप में आयोजित होगा । पिछले साल एशिया कप को आईसीसी विश्व T20 विश्व कप 2022 के कारण टी20 प्रारूप में आयोजित किया गया था।
16वां एशिया कप वनडे प्रारूप में आयोजित किया जाएगा क्योंकि अगला आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 अक्टूबर-नवंबर 2023 में भारत में आयोजित होने वाला है।
भारत सात खिताब (छह वनडे और एक टी20ई) अपने नाम कर टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम है। श्रीलंका छह (पांच वनडे और एक टी20ई) खिताब के साथ दूसरे स्थान पर आता है। पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप जीता है.
|
संपादन |
वर्ष |
प्रारूप |
मेज़बान |
विजेता |
उपविजेता |
|
1 |
1984 |
वनडे |
शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) |
भारत |
श्रीलंका |
|
2 |
1986 |
वनडे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
|
3 |
1988 |
वनडे |
बांग्लादेश |
भारत |
श्रीलंका |
|
4 |
1990 |
वनडे |
भारत |
भारत |
पाकिस्तान |
|
5 |
1995 |
वनडे |
शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) |
भारत |
श्रीलंका |
|
6 |
1997 |
वनडे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
भारत |
|
7 |
2000 |
वनडे |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
|
8 |
2004 |
वनडे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
भारत |
|
9 |
2008 |
वनडे |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
भारत |
|
10 |
2010 |
वनडे |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
|
11 |
2012 |
वनडे |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
बांग्लादेश |
|
12 |
2014 |
वनडे |
बांग्लादेश |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
|
13 |
2016 |
टी 20 |
बांग्लादेश |
भारत |
बांग्लादेश |
|
14 |
2018 |
वनडे |
संयुक्त अरब अमीरात |
भारत |
बांग्लादेश |
|
15 |
2022 |
टी -20 |
संयुक्त अरब अमीरात |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
|
16 |
2023 |
वनडे |
पाकिस्तान और श्रीलंका |
- |
- |
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का गठन 19 सितंबर 1983 को नई दिल्ली में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में किया गया था। बांग्लादेश, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, सिंगापुर और श्रीलंका एसीसी के संस्थापक सदस्य थे।
1993 में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन का नाम बदलकर एशियाई क्रिकेट परिषद कर दिया गया।
वर्तमान में 25 देश एसीसी के सदस्य हैं, चीन 2004 में इसमें शामिल हुआ।
सदस्यों को पूर्ण सदस्यों और एसोसिएट सदस्यों में विभाजित किया गया है
पूर्ण सदस्य हैं; ;भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग, कुवैत, मलेशिया, नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात।
सहयोगी सदस्य; मलेशिया, बहरीन, ताजिकिस्तान, चीन, मालदीव, मंगोलिया, भूटान, म्यांमार, उज्बेकिस्तान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, ईरान
मुख्यालय: 2003 में कुआलालंपुर, मलेशिया को एसीसी का स्थायी मुख्यालय बनाया गया।
अध्यक्ष: जय शाह
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

1-Liner PDFs FREE !
Kumar Gaurav Sir ki Class PDF aur Daily One-Liner CA – Bilkul Free! Rozana preparation ko banaye aur bhi Damdaar!