सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
पैटोंगटारन शिनावात्रा ने थाईलैंड के सबसे युवा प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली
Updated: 20 Aug 2024
3 Min Read

थाईलैंड के राजा महा वाजिरालोंगकोर्न द्वारा उनके नाम को मंजूरी दिए जाने के बाद सुश्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने थाईलैंड के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। पेटोंगटार्न शिनावात्रा अपने ही पार्टी के पूर्व प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन की जगह लेंगी जिसे नैतिकता का उल्लंघन करने के आरोप में थाईलैंड की संवैधानिक अदालत द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था। अदालत ने प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन को एक मंत्री, पिकिचिट चुएनबान, जो पहले जेल की सजा काट चुके थे, को नियुक्त करके नैतिकता का उल्लंघन करने का दोषी पाया।
थाईलैंड की संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद पेटोंगटार्न शिनावात्रा को थाईलैंड के राजा की मंजूरी मिली।
37 वर्षीय पैटोंगटार्न शिनावात्रा थाईलैंड के सबसे युवा प्रधान मंत्री हैं। वह यिंगलक शिनावात्रा के बाद थाईलैंड की दूसरी महिला प्रधान मंत्री भी हैं। सुश्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा यिंगलक शिनावात्रा की भतीजी हैं।
पैटोंगटार्न शिनावात्रा फू थाई पार्टी से हैं, जिसका थाईलैंड की राजनीति में दशकों से दबदबा रहा है। हालाँकि, पार्टी 2023 के संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करने में विफल रही थी।
पैटोंगटारन शिनावात्रा थाईलैंड के प्रधान मंत्री बनने वाले शिनावात्रा खानदान की तीसरी सदस्य हैं।
थाईलैंड एक संवैधानिक राजतंत्र है लेकिन यहां नियमित सैन्य तख्तापलट होते रहते हैं। सुश्री पैटोंगटार्न के सामने बहुत बड़ी चुनौती संकट में देश की अर्थव्यवस्था से निपटना , सैन्य तख्तापलट और अदालत के हस्तक्षेप से बचना होगा, जिसने उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली चार पिछली सरकारों को हटा दिया है।
थाईलैंड के राजा का समर्थन करने वाले संवैधानिक न्यायालय ने थाईलैंड में कई सरकारों को बर्खास्त कर दिया है, जिसे राजा के प्रतिकूल देखा जाता है।
शिनावात्रा परिवार का थाईलैंड के राजनीति पर दबदबा रहा है।
सुश्री पैटोंगटार्न के पिता, अरबपति थाकसिन शिनावात्रा, 2001 में प्रधान मंत्री बने, लेकिन 2006 में, अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, उन्हें एक सैन्य तख्तापलट द्वारा अपदस्थ कर दिया गया।
वह निर्वासन में चले गए और 15 साल बाद पिछले साल थाईलैंड लौटे हैं ।
श्री थाकसिन शिनवातरा की बहन, सुश्री यिंगलक शिनवात्रा ने 2011 के चुनाव में भारी जीत हासिल की। हालाँकि, अदालतों ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया और सैन्य तख्तापलट ने उनकी सरकार को हटा दिया। वह अब निर्वासन में रह रही हैं।
2023 के संसदीय चुनाव में, मूव फॉरवर्ड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन थाईलैंड की संसद के ऊपरी सदन ,सैन्य-नियुक्त सीनेट ने उसे सरकार बनाने से रोक दिया था।
बाद में, थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने मूव फॉरवर्ड पार्टी को अवैध घोषित कर दिया और 11 नेताओं को 11 साल के लिए राजनीति से प्रतिबंधित कर दिया।
मूव फॉरवर्ड पार्टी पर प्रतिबंध लगने के बाद, श्रेथा थाविसिन के नेतृत्व में फू थाई पार्टी ने सरकार बनाई, जिसे संवैधानिक न्यायालय ने फिर से हटा दिया।
थाईलैंड की राजधानी: बैंकॉक
थाईलैंड की मुद्रा: बहत
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF