सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
थाई संवैधानिक न्यायालय ने प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन को बर्खास्त कर दिया
Updated: 14 Aug 2024
3 Min Read

थाईलैंड की शीर्ष संवैधानिक अदालत ने नैतिकता का उल्लंघन करने के आरोप में देश की प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन को पद से बर्खास्त कर दिया है। 14 अगस्त 2024 को दिए गए 5-4 बहुमत के फैसले में, न्यायालय ने प्रधान मंत्री को एक मंत्री-पिचित चुएनबान, जो जेल की सजा काट चुका था, को नियुक्त करके नैतिकता का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया। फैसले के बाद प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन पिछले 16 वर्षों में थाईलैंड के चौथे प्रधान मंत्री हैं जिन्हें थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय के फैसले द्वारा पद से हटाया गया है।
मई के आम चुनाव के बाद अगस्त 2023 में श्रेथा थावसिन प्रधान मंत्रीबने थे। उनकी पार्टी फू थाई पार्टी, चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और सरकार बनाए के लिए उन्होंने 11 पार्टियों का एक गठबंधन बनाया
था ।
अप्रैल 2024 में श्रीथा थावसिन द्वारा पिचिट चुएनबन को प्रधान मंत्री कार्यालय में मंत्री नियुक्त किया गया था। हालाँकि, उनकी नियुक्ति के देश में विवादास्पद होने के कुछ ही हफ्तों के भीतर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
2008 में, पूर्व प्रधान मंत्री थाकसिन शिनावात्रा से जुड़े एक मामले में एक न्यायाधीश को रिश्वत देने की कोशिश के मामले में पिचिट चुएनबान को अदालत की अवमानना का दोषी पाया गया था और उसे छह महीने जेल की सजा सुनाई गई थी।
संवैधानिक न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि हालांकि पिचिट पहले ही जेल की सजा काट चुका है, लेकिन उसका आचरण नैतिकता के खिलाफ था।
कोर्ट ने कहा कि श्रेथा थाविसिन को पिचिट के पिछले आचरण के बारे में पता था लेकिन फिर भी उन्होंने उन्हें मंत्री नियुक्त किया। इस प्रकार प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन ने नैतिक मानदंडों का उल्लंघन किया है और न्यायालय ने उन्हें इस्तीफा देने का आदेश दिया।
जब तक थाईलैंड की संसद द्वारा नए प्रधान मंत्री को मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक वर्तमान कैबिनेट यथावत बनी रहेगी और वह कार्यवाहक कैबिनेट के रूप में कार्य करेगी।
थाईलैंड की संसद द्विसदनीय है, जिसमें 500 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा (निचला सदन) और 250 सदस्यीय सीनेट (उच्च सदन) शामिल है।
प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार को संसद के दोनों सदनों द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक है।
नए प्रधान मंत्री का चुनाव करने के लिए संसद के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है।
थाईलैंड में चार प्रकार की अदालतें हैं - संवैधानिक न्यायालय, प्रशासनिक न्यायालय, न्याय न्यायालय और सैन्य न्यायालय। ये सभी न्यायालय स्वतंत्र हैं और इनकी अलग-अलग शक्तियाँ और कार्य हैं।
संवैधानिक न्यायालय संविधान की रक्षा करने, लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करने और थाईलैंड में सरकार के लोकतांत्रिक शासन को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है, जिसमें राजा राज्य का प्रमुख होगा।
संवैधानिक न्यायालय देश के सर्वोच्च कानून के रूप में संविधान के सिद्धांत की रक्षा करने और लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता को मान्यता देने और उनकी रक्षा करने के लिए कानूनों का निर्णय करता है।
थाईलैंड साम्राज्य, जिसे पहले सियाम के नाम से जाना जाता था, 'सफेद हाथियों' की भूमि के देश के नाम से भी प्रसिद्ध है।
यह दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है।
हाथी थाईलैंड का राष्ट्रीय पशु है।
अपने आधुनिक इतिहास में थाईलैंड कभी भी किसी यूरोपीय शक्ति का उपनिवेश नहीं रहा।
मुद्रा: बहत (baht)
राजधानी: बैंकॉक
राजा: वजिरालोंगकोर्न
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today