सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
सूरीनाम की संसद ने जेनिफर सिमंस को देश का पहला महिला राष्ट्रपति चुना

Utkarsh Classes
Updated: 09 Jul 2025
2 Min Read

सूरीनाम की संसद ने पूर्व संसद अध्यक्ष डॉ. जेनिफर सिमंस को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। डॉ. जेनिफर सिमंस दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम की राष्ट्रपति चुनी जाने वाली पहली महिला हैं।
उनके गठबंधन सहयोगी और सूरीनाम की राष्ट्रीय पार्टी के नेता ग्रेगरी रुसलैंड को देश का उपराष्ट्रपति चुना गया हैं। जेनिफर सिमंस वर्तमान राष्ट्रपति चान संतोखी का स्थान लेंगी और 16 जुलाई 2025 को सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
जेनिफर सिमंस को पाँच वर्ष (2025-2030) के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
1987 के संविधान के अनुसार, देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है। इनका चुनाव सूरीनाम की संसद के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
सूरीनाम की संसद में एक सदनीय विधायिका - राष्ट्रीय सभा - है।
राष्ट्रीय सभा के 51 सदस्य जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं।
हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में, जेनिफर सिमंस की नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 18 सीटें जीतीं, जबकि वर्तमान राष्ट्रपति चान संतोखी की प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी ने 17 सीटें जीतीं। 16 सीटें अन्य छोटी पार्टियों ने जीता।
राष्ट्रपति चुनाव में, 71 वर्षीय जेनिफर सिमंस ने वर्तमान राष्ट्रपति चान संतोखी के खिलाफ चुनाव लड़ा।
देश का राष्ट्रपति चुने जाने के लिए किसी उम्मीदवार को राष्ट्रीय सभा के सदस्यों के कम से कम तीन-चौथाई वोटों की आवश्यकता होती है।
छह दलों के गठबंधन का नेतृत्व करने वाली जेनिफर सिमोन ने सूरीनाम की पहली महिला राष्ट्रपति चुने जाने के लिए आवश्यक वोट हासिल किए।
सूरीनाम एक छोटा सा देश है जो अटलांटिक महासागर के किनारे दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के उत्तरी तट पर स्थित है।
इसे पहले डच गुयाना के नाम से जाना जाता था और इस पर यूरोपीय देश नीदरलैंड का शासन था।
इसे नवंबर 1975 में स्वतंत्रता मिली।
इसकी लगभग 27.5% आबादी भारतीय मूल की है।
सूरीनाम दुनिया के सबसे बड़े बॉक्साइट उत्पादकों में से एक है।
गुयाना-सूरीनाम बेसिन में ग्रैन मोर्गु परियोजना के शुरू होने के बाद इसके एक प्रमुख तेल उत्पादक देश बनने की उम्मीद है।
ग्रैंड मोर्गु परियोजना से तेल उत्पादन 2028 में शुरू होने की उम्मीद है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
राजधानी: पारामारिबो
मुद्रा: सूरीनाम डॉलर
भाषा: डच
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Get 5 Questions Daily to boost your exam preparation
Apni selected pariksha se juden exam oriented 5 prashn rozana paayen.