सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 10 Apr 2024
3 Min Read

साइमन हैरिस को 9 अप्रैल 2024 को आयरलैंड गणराज्य के नए और सबसे युवा प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है। आयरलैंड में, प्रधान मंत्री को ताओसीच कहा जाता है। वह लियो वराडकर का स्थान लेंगे, जिन्होंने मार्च 2024 में इस्तीफा दे दिया था। 37 वर्ष की आयु में, प्रधानमंत्री बनने वाले वह आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। लियो वराडकर 2017 में 38 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे।
आयरलैंड में एक संसदीय लोकतंत्र है जिसमें राज्य का प्रमुख राष्ट्रपति होता है। हालाँकि, सरकार की कार्यकारी शक्ति प्रधान मंत्री में निहित होती है, जिसे ताओसीच भी कहा जाता है।
आयरलैंड में द्विसदनीय संसद है जिसे ओरेचटास कहा जाता है। ओरेचटास के दो सदन हैं: डेल और सीनाड ईरेन (सीनेट)।
डेल भारत की लोकसभा की तरह ही लोकप्रिय रूप से निर्वाचित सदस्यों का निचला सदन है और इसके सदस्य प्रत्यक्ष तौर पर लोगों द्वारा चुने जाते हैं। डेल के सदस्यों की कुल संख्या 158 है।
आयरलैंड के संविधान के अनुसार, प्रधान मंत्री का चुनाव डेल के सदस्यों द्वारा किया जाता है। प्रधान मंत्री, उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री को भी डेल का सदस्य होना चाहिए।
इस प्रकार, साइमन हैरिस को डेल ने 88-69 वोटों से चुना गया।
साइमन हैरिस फाइन गेल पार्टी से हैं, जो 2020 के संसदीय चुनाव के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
साइमन हैरिस फियाना फेल पार्टी, ग्रीन पार्टी और कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
साइमन हैरिस 24 वर्ष की आयु में संसद सदस्य बने। 2016 में 29 साल की उम्र में उन्हें देश का स्वास्थ्य मंत्री और 2020 में शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया।
पिछले महीने लियो वर्दाकर के इस्तीफे के बाद उन्हें निर्विरोध मध्य-दक्षिणपंथी फाइन गेल पार्टी का नया नेता चुना गया था।
यह अटलांटिक महासागर के किनारे स्थित एक पश्चिमी यूरोपीय देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य और यूरोज़ोन का सदस्य है।
आयरलैंड को हराकर इंग्लैंड ने इसे अपने साम्राज्य में शामिल कर, यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा बना लिया। 1921 में यह यूनाइटेड किंगडम/ब्रिटिश साम्राज्य के तहत एक स्वशासी प्रभुत्व वाला राज्य बन गया।
1949 में यह ब्रिटिश साम्राज्य छोड़कर आयरलैंड गणराज्य का हिस्सा बन गया।
भारतीय संविधान के राज्य नीति निदेशक सिद्धांत आयरलैंड के संविधान से लिए गए हैं।
राजधानी: डबलिन
मुद्रा: यूरो
प्रधान मंत्री: साइमन हैरिस
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF