राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा 18 अगस्त, 2025 को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता बनी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंहा ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में अपनी उत्तराधिकारी का ताज पहनाया।
- राजस्थान के गंगानगर की मॉडल मनिका विश्वकर्मा को जयपुर में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में निवर्तमान मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंहा द्वारा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया है।
- इस जीत के साथ, मनिका अब इस साल के अंत में थाईलैंड में आयोजित होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- वह न्यूरोनोवा की संस्थापक होने के साथ-साथ न्यूरोडाइवर्जेंस की समर्थक भी हैं - यह पहल एडीएचडी जैसी स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
- मूल रूप से गंगानगर की रहने वाली, वह मॉडलिंग करने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए दिल्ली रही। मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में देश भर की 50 प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा की।
फाइनल के प्रतिभागी
- फाइनल में तान्या शर्मा (उत्तर प्रदेश) को प्रथम उपविजेता, महक ढींगरा (हरियाणा) को द्वितीय उपविजेता और अमीषी कौशिक (हरियाणा) को तृतीय उपविजेता का ताज पहनाया गया।
भारत और मिस यूनिवर्स की विरासत
- सुष्मिता सेन (1994) - मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली भारतीय।
- लारा दत्ता (2000) - दूसरी भारतीय मिस यूनिवर्स।
- हरनाज़ संधू (2021) - दो दशकों के बाद भारत के लिए तीसरा ताज।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025
- मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण है, जो 18 अगस्त 2025 को जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया। इस संस्करण का आयोजन मिस यूनिवर्स इंडिया के मूल संगठन, ग्लैमानंद ग्रुप और मुंबई स्थित मीडिया कंपनी, के सेरा सेरा बॉक्स ऑफिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
- मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के लिए उप-प्रतियोगिताएँ 26 जुलाई, 2025 को इंदौर में शुरू हुईं।
मिस वर्ल्ड 2025
- मिस थाईलैंड ओपल सुचाता को 31 मई, 2025 को हैदराबाद, तेलंगाना के हाइटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड 2025 के शानदार समापन समारोह में मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया।
- वह मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली थाईलैंड की पहली महिला हैं। मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन लंदन स्थित मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन द्वारा किया जाता है।
- भारत ने इस प्रतियोगिता की तीन बार मेजबानी की है: 1996 में बेंगलुरु, कर्नाटक में और फिर 2024 में मुंबई, महाराष्ट्र में। हैदराबाद, तेलंगाना ने 7 मई से 31 मई 2025 तक 2025 मिस वर्ल्ड की मेजबानी की।
पहला मिस वर्ल्ड खिताब
- पहला मिस वर्ल्ड वर्ष 1951 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। स्वीडन की केर्स्टिन मार्गरेटा हाकनसन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था।
- अब तक, छह भारतीयों को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया जा चुका है।
- रीता फारिया (1966)
- ऐश्वर्या राय -1994
- डायना हेडन -1997
- युक्ता मुखी -1999
- प्रियंका चोपड़ा -2000
- मानुषी चिल्लर -2017