सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
कुमुद सैनी, तीरंदाजी एशिया कप 2024 चरण 3 में एकमात्र भारतीय स्वर्ण पदक विजेता
Add as a preferred source on Google
Updated: 08 Jun 2024
3 Min Read

कुमुद सैनी ने 8 जून 2024 को दक्षिण कोरिया के सुवोन शहर में आयोजित तीरंदाजी एशिया कप 2024 चरण 3 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशिया कप में अपना अभियान पांच पदकों - एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ समाप्त किया।
17 वर्षीय कुमुद सैनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय तीरंदाज थीं। बाकी चार पदक टीम स्पर्धा में आए। कुमुद ने व्यक्तिगत महिला कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में कुमुद ने दक्षिण कोरियाई लड़की पार्क येरिन को 143-140 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने तीरंदाजी एशिया कप 2024 चरण - 3 प्रतियोगिता में भारत के लिए पांचवां और अंतिम पदक जीता। इस पदक के अलावा कुमुद ने इस प्रतियोगिता में दो अन्य पदक भी जीते। कुमुद ने भारतीय महिला और मिश्रित कंपाउंड टीमों के सदस्य के रूप में दो अन्य पदक जीते थे।
सुवॉन इवेंट में भारत के लिए पदक विजेता निम्नलिखित हैं।
स्वर्ण पदक
रजत पदक
कांस्य पदक
2024 तीरंदाजी एशिया कप चरण 3 दक्षिण कोरियाई शहर सुवोन में 4 से 9 जून 2024 तक आयोजित किया गया था। यह 2024 तीरंदाजी एशिया कप का इस साल का तीसरी प्रतियोगिता थी इसीलिए इसे तीसरा चरण कहा गया।
तीरंदाजी एशिया कप चरण 1 फरवरी में इराक के बगदाद शहर में आयोजित किया गया था, जबकि बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होने वाला दूसरा चरण रद्द कर दिया गया था।
भारत ने बगदाद में पहले चरण में 14 पदक जीते - नौ स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य।
भारत ने सुवोन प्रतियोगिता में 16 सदस्यों-आठ पुरुष और आठ महिला खिलड़ियों की टीम भेजी थी । कई शीर्ष भारतीय तीरंदाजों ने सुवोन प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।
तीन बार की ओलंपियन और बगदाद स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता दीपिका कुमारी, शीर्ष कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और अभिषेक वर्मा ने सुवोन स्पर्धा में भाग नहीं लिया।
सुवॉन स्पर्धा में 18 एशियाई देशों के 158 तीरंदाजों ने भाग लिया।
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions


Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।