सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Nursing
Agriculture
NEET/JEE
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 09 Sep 2024
3 Min Read
Table of Content
इटली के जननिक सिनर और बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने क्रमशः 2024 यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष और महिला एकल खिताब जीते। यह जननिक सिनर और आर्यना सबालेंका का पहला यूएस ओपन खिताब था।
यह जननिक सिनर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब और आर्यना सबालेंका का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था।
टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब हैं -ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन।
2024 यूएस ओपन चैंपियनशिप 19 अगस्त से -8 सितंबर 2024 तक फ्लशिंग मीडोज, क्वींस, न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित की गई थी।
1978 से, यूएस ओपन हार्ड कोर्ट सतह पर खेला जाता रहा है।
विश्व नंबर 1 जननिक सिनर ओपन युग में यूएस ओपन में पुरुष एकल खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी हैं ।
8 सितंबर 2024 को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जैनिक सिनर ने अमरीका के टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 6-4, 7-5 से हराया।
जैनिक सिनर का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था। उन्होंने इससे पहले 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता था।
23 वर्षीय सिनर इस वर्ष के फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल और विंबलडन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे है।
वर्ल्ड नंबर 2 रैंक वाली बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन के फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से हराया। फाइनल 7 सितंबर 2024 को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया था।
यह सबालेंका का पहला यूएस ओपन एकल खिताब और उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था। इससे पहले आर्यना सबालेंका ने 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल खिताब जीता था ।
2024 यूएस ओपन विजेता और उनकी राष्ट्रीयताएँ निम्नलिखित हैं।
स्पर्धा |
विजेता (उनकी राष्ट्रीयता) |
उपविजेता (उनकी राष्ट्रीयता) |
पुरुष एकल |
जननिक सिनर (इटली) |
टेलर फ्रिट्ज़ (अमेरिका) |
महिला एकल |
आर्यना सबालेंका (बेलारूस) |
जेसिका पेगुला (अमेरिका) |
पुरुष डबल |
मैक्स परसेल और जॉर्डन थॉम्पसन (दोनों ऑस्ट्रेलियाई) |
केविन क्रैविट्ज़ और टिम पुएट्ज़ (दोनों जर्मनी से) |
महिला डबल |
ल्यूडमिला किचेनोक (यूक्रेन) और जेलेना ओस्टापेंको (लातविया) |
क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रांस) और झांग शुआई (चीन) |
मिश्रित युगल |
सारा इरानी और एंड्रिया ववास्सोरी (दोनों इटली से) |
डोनाल्ड यंग और टेलर टाउनसेंड (दोनों अमेरिकी) |
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Get 5 Questions Daily to boost your exam preparation
Apni selected pariksha se juden exam oriented 5 prashn rozana paayen.