सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 03 Jun 2024
3 Min Read

मेक्सिको ने अपने 200 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला राष्ट्रपति चुनी है। मैक्सिकन चुनाव आयोग के अनंतिम परिणाम के अनुसार, क्लाउडिया शिएनबाम ने अपने निकटतम राष्ट्रपति प्रतिद्वंद्वियों पर अजेय बढ़त ले ली है। मेक्सिकोके राष्ट्रपति और क्लाउडिया शिएनबाम के राजनीतिक गुरु एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने क्लाउडिया को उनकी जीत पर बधाई दी।
मेक्सिको में 2 जून 2024 को नए राष्ट्रपति और 20,000 से अधिक राजनीतिक पदों जिसमें मेक्सिको की संसद के निचले सदन और सीनेट तथा क्षेत्रीय और नगरपालिका कार्यालयों की सीटें शामिल थीं, का चुनाव करने के लिए चुनाव हुए।
क्लाउडिया शिएनबाम 1 अक्टूबर 2024 को मेक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
मेक्सिको के राष्ट्रपति पद की दौड़ में तीन उम्मीदवार थे। सत्तारूढ़ मॉरेना पार्टी की क्लाउडिया शिएनबाम, विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार ज़ोचिटल गैल्वेज़ और तीसरे उम्मीदवार, एक पुरुष जॉर्ज अल्वारेज़ मेनेज़ थे ।
मुकाबला मुख्य रूप से कैलुडिया शिएनबाम और ज़ोचिटल गैलवेज़ के बीच थी, जिसे मुख्य विपक्षी दल, पीआरआई का समर्थन प्राप्त था, जिसने 71 वर्षों तक मेक्सिको पर शासन किया है।
मेक्सिको के नेशनल इलेक्टोरल इंस्टीट्यूट के अनुसार, शीनबाम को 58.3% से 60.7% वोट मिले, ज़ोचिटल गैलवेज़ को 26.6% से 28.6% वोट मिले, और जॉर्ज अल्वारेज़ मेनेज़ को 9.9% से 10.8% वोट मिले।
शीनबाम की मॉरेना पार्टी को कांग्रेस (मेक्सिको की संसद) के दोनों सदनों में अधिकांश सीटें जीतने की भी उम्मीद है।
मेक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी वोटों की जरूरत होती है।
61 वर्षीय क्लाउडिया शिएनबाम एक जलवायु कार्यकर्ता और मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर हैं।
वह यहूदी हैं जिन्हें ऐसे देश में राष्ट्रपति चुना गया है जहां मुख्य रूप से कैथोलिक ईसाई रहते हैं । वह मेक्सिको की राष्ट्रपति बनने वाली पहली यहूदी भी होंगी ।
वह मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर की कट्टर समर्थक हैं।
मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर एक वामपंथी नेता हैं और नरेंद्र मोदी के बाद दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।
वह चुनाव लड़ने में असमर्थ थे क्योंकि मेक्सिको के संविधान में प्रावधान है कि एक व्यक्ति केवल एक बार ही राष्ट्रपति बन सकता है।
मेक्सिको का आधिकारिक नाम यूनाइटेड मैक्सिकन स्टेट्स है। हालाँकि यह उत्तरी अमेरिका में स्थित है, लेकिन सांस्कृतिक रूप से इसे लैटिन अमेरिका का हिस्सा माना जाता है।
इस देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्पेनिश भाषी आबादी है।
इसकी राजधानी, मेक्सिको सिटी, दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है।
मुद्रा: मैक्सिकन पेसो
राष्ट्रपति: मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Big Summer Sale with WEB15
Upto 90% OFF + 6 Months Extra Validity + Extra 15% Discount with WEB15 Coupon Code