सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 04 Jun 2024
2 Min Read

व्यवसायी और निवेशक हल्ला टॉमसडॉटिर को आइसलैंड की सातवीं राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वह 1 अगस्त 2024 को शपथ लेंगी और मौजूदा राष्ट्रपति गुआना जोहानसन की जगह लेंगी।आइसलैंड के राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्ष का होता है।
1 जून 2024 को आइसलैंड में राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाता है। आइसलैंड एक संसदीय लोकतंत्र है और राष्ट्रपति का पद काफी हद तक औपचारिक है। वास्तविक कार्यकारी शक्ति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद के पास है।
इस बार राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य मुकाबला महिला व्यवसायी हल्ला टॉमसडॉटिर, पूर्व प्रधान मंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर और आर्कटिक और ऊर्जा विद्वान हल्ला ह्रुंड लोगाडॉटिर के बीच थी।
कम से कम 1500 मतदाताओं द्वारा समर्थित आइसलैंड का कोई भी पात्र नागरिक राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार हो सकता है।
आइसलैंड के चुनाव आयोग के द्वारा घोषित परिणाम में, टॉमसडॉटिर ने 34.3 प्रतिशत वोटों के साथ चुनाव जीता लिया जबकि उनकी निकतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान मंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर को 25.2 प्रतिशत वोट मिले।
लगभग 3,80,000 की आबादी वाले यूरोपीय देश आइसलैंड की राजनीति में महिलाओं का दबदबा रहा है। विश्व में राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाली पहली महिला आइसलैंड से थी।
1980 में, विग्डिस फिनबोगाडॉटिर को आइसलैंड और विश्व में पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया और 1996 में अपनी सेवानिवृत्ति तक वह लगातार चार बार इस पद पर रहीं।
जोहाना सिगुरार्डोटिर 2019 में आइसलैंड की पहली महिला प्रधान मंत्री और दुनिया की पहली खुले तौर पर समलैंगिक सरकार प्रमुख बनीं।
आइसलैंड एक संसदीय लोकतंत्र है जिसमें 63 सदस्यीय संसद है जिसे अलथिंग कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे पुरानी राष्ट्रीय संसदों में से एक है, जिसकी स्थापना 930 ई. में हुई थी। यह चार साल की अवधि वाली एक सदनीय विधायिका है।
श्रीलंका की सिरीमावो भंडारनायके 1960 में दुनिया की पहली महिला प्रधान मंत्री बनीं।
आइसलैंड उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीप देश है।
आइसलैंड की अपनी कोई सेना नहीं है और यह संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गुट उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन का सदस्य है।
आइसलैंड एक नॉर्डिक देश है। नॉर्डिक देश उत्तरी यूरोप में एक भौगोलिक और सांस्कृतिक समूह हैं जिसमें नॉर्वे, स्वीडन, आइसलैंड और फिनलैंड शामिल हैं।
राजधानी: रेक्जाविक
मुद्रा: क्रोना
प्रधान मंत्री: कैटरीन जैकब्सडॉटिर
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF