सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 01 Oct 2024
2 Min Read

1 अक्टूबर 2024 को दुनिया भर में 34वां अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया । यह दिन 21वीं सदी में वृद्धजनों की बढ़ती जनसंख्या के अवसरों और चुनौतियों का हल तलाश करना तथा सभी उम्र के लोगों के लिए समाज के विकास को बढ़ावा देने के लिए दुनिया और नीति निर्माताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र एक वृद्ध व्यक्ति को 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति के रूप में परिभाषित करता है, जबकि भारत में, वृद्ध व्यक्ति या वरिष्ठ नागरिक 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति होते हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर 1990 को 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया।
पहला अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 1991 को मनाया गया था।
34वें अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का विषय - सम्मान के साथ वृद्ध होना: दुनिया भर में वृद्ध व्यक्तियों के लिए देखभाल और सहायता प्रणालियों को मजबूत करने का महत्व " है ।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2030 तक विश्व में वृद्धजनों की आबादी युवा आबादी से अधिक होने की उम्मीद है। इस साल का विषय इन जनसांख्यिकीय रुझानों पर प्रकाश डालता है और देखभाल कर्मियों की वैश्विक कमी को दूर करने के लिए जेरोन्टोलॉजी और जराचिकित्सा में प्रशिक्षण और शैक्षिक अवसरों का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर देता है।
जेरोन्टोलॉजी उम्र बढ़ने और समाज पर उसके प्रभाव का अध्ययन है। जराचिकित्सा एक चिकित्सा विशेषज्ञता है जो वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल और उपचार पर केंद्रित है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत में हर साल अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाता है। मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत सरकार का नोडल मंत्रालय है।
मंत्रालय ने बुजुर्ग लोगों की सेवा के सम्मान में प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिकों और संस्थानों के लिए 2005 में वयोश्रेष्ठ सम्मान की स्थापना की है। 2013 में, वयोश्रेष्ठ सम्मान को "राष्ट्रीय पुरस्कार" का दर्जा दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर, बुजुर्गों के समग्र कल्याण में अद्वितीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिकों और संस्थानों को तेरह श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार 'वयोश्रेष्ठ सम्मान' दिया जाता है।
इस वर्ष यह पुरस्कार नई दिल्ली में एक आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा, जहां केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Class PDF