सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
महत्वपूर्ण दिन
2025 क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष: संयुक्त राष्ट्र
Updated: 12 Jun 2024
3 Min Read

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 जून 2024 को इस आशय का एक प्रस्ताव पारित किया। इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र ने 2025 को
जागरूकता और कार्रवाई के माध्यम से किसी विषय के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र एक या अधिक विषयों को अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के फोकस के रूप में घोषित कर सकता है।
2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। (बैक्ट्रियन ऊंट, ड्रोमेडरी ऊंट, लामा, अल्पाका, गुआनाको और विकुआना को कैमलिड्स या ऊंट जानवर माना जाता है।)
2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में नामित करके, संयुक्त राष्ट्र क्वांटम विज्ञान के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना चाहता है, युवाओं को इसका अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है और वर्तमान चुनौतियों का समाधान करने के लिए इसका उपयोग करने के लिए समर्थन बढ़ाना चाहता है।
1925 में जर्मन भौतिक विज्ञानी वर्नर हाइजेनबर्ग ने एक शोध पत्र प्रकाशित किया थे जिसने क्वांटम यांत्रिकी की नींव रखी थी। इस घटना के 100 वर्ष के पूरे होने के उपलक्षय में 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष मनाने का प्रस्ताव लाया गया था।
इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक घटना को मान्यता देने के लिए, नवंबर 2023 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के सामान्य सम्मेलन ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें अनुरोध किया गया कि संयुक्त राष्ट्र 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित करे।
अफ्रीकी देश घाना ने 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में छह अन्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर इसे पारित किया और 7 जून 2024 को आधिकारिक तौर पर 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया।
क्वांटम यांत्रिकी भौतिकी में एक मौलिक सिद्धांत है जो उप-परमाणु स्तर पर प्रकृति के व्यवहार का वर्णन करता है। क्वांटम यांत्रिकी ने विज्ञान की अन्य शाखाओं जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामग्री विज्ञान और सूचना विज्ञान में प्रगति में काफी योगदान दिया है।
संयुक्त राष्ट्र की यह घोषणा क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करेगा और हितधारकों और जनता के बीच इसके बारे में जागरूकता बढ़ाएगा। यह सदस्य देशों, अनुसंधान संस्थानों, व्यक्तिगत वैज्ञानिकों और कार्यकर्ताओं को संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने और जलवायु, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और सुरक्षा, दवाओं और साफ पानी से संबंधित पृथ्वी की गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक नया अनुप्रयोग खोजने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka