सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
निमहंस को स्वास्थ्य संरक्षण के लिए 2024 का डब्ल्यूएचओ नेल्सन मंडेला पुरस्कार
Updated: 01 Jun 2024
3 Min Read

बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय मानसिक जाँच एवं स्नायु विज्ञान संस्थान(निम्हान्स) को स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ ) के 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। निम्हान्स की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
शुक्रवार, 31 मई 2024 को जिनेवा में सत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा में एक विशेष समारोह में निम्हान्स को यह पुरस्कार प्रदान किया गया, सत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा के अध्यक्ष, बोत्सवाना के डॉ. एडविन डिकोलोटी और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम ने घेब्रेयेसस इस अवसर पर उपस्थित थे।
विश्व स्वास्थ्य सभा डबल्यूएचओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, और इसकी वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में डबल्यूएचओ मुख्यालय में आयोजित की जाती है।
डबल्यूएचओ हर साल अपने चार क्षेत्रों -अफ्रीका, पूर्वी भूमध्यसागरीय, दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत से आठ विजेताओं का चयन करता है। प्रत्येक विजेता एक व्यक्ति या संस्था हो सकती है जिसने अपने देश या विश्व स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य में अद्वितीय योगदान दिया है।
2024 पुरस्कार और इसके विजेता
स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2019 में डबल्यूएचओ द्वारा स्थापित किया गया था।
2024 का पुरस्कार भारत के राष्ट्रीय मानसिक जाँच एवं स्नायु विज्ञान संस्थान(निम्हान्स)और बोत्सवाना के प्रोफेसर बोंटले मबोंगवे को संयुक्त रूप दिया गया।
ओमान की डॉ. जमीला तैसीर यासर अल अब्री
ओमान के डॉ बदर अल-रावही
बोत्सवाना के डॉ. डोरेन रामोगोला-मासिरे
सऊदी अरब की राष्ट्रीय मृत्यु रजिस्ट्री प्रणाली
बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य संवर्धन में अनुसंधान के लिए महामहिम शेख सबा अल-अहमद अल-जबर अल-सबा पुरस्कार 2024
यह पुरस्कार ओमान के डॉ. अहमद हामिद सैफ अल वहाबी और चीनी जराचिकित्सा सोसायटी, चीन को प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हान्स) की स्थापना 27 दिसंबर, 1974 को मैसूर सरकार द्वारा स्थापित मानसिक अस्पताल और भारत सरकार के अखिल भारतीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को मिलाकर की गई थी।
यह संस्थान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन है।
2012 में, निम्हान्स को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था।
मुख्य परिसर: बेंगलुरु, कर्नाटक।
निदेशक: डॉ. प्रतिमा मूर्ति
यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो दुनिया में सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य हासिल करने के लिए काम करती है।
स्थापना: 7 अप्रैल 1948.
सदस्य: 194 देश और 2 सहयोगी सदस्य।
डबल्यूएचओ के महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस (मई 2017 से)।
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
डबल्यूएचओ का स्थापना दिवस, 7 अप्रैल, विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka