सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
स्पेन के रोड्री और एताना बोनमती ने 2024 का बैलोन डी'ओर फुटबॉल पुरस्कार जीता
Updated: 29 Oct 2024
4 Min Read

स्पेन के रोड्री और एताना बोनमती ने क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी के लिए फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीता है । 28 अक्टूबर 2024 को पेरिस, फ्रांस के थिएटर डू चैटलेट में आयोजित एक समारोह में 2024 बैलोन डी'ओर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। बैलोन डी'ओर, या गोल्डन बॉल पुरस्कार, को फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। 1956 से यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता है सिवाय 2020 के जब कोविड -19 महामारी के कारण यह पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया गया था।
स्पेनिश और मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रोड्री के लिए यह पहला बैलोन डी'ओर पुरस्कार था।
उन्होंने इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम और ब्राजील के विनीसियस जूनियर को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता।
रोड्री के लिए 2024 का फुटबॉल सत्र शानदार रहा था । उन्होंने अपनी क्लब मैनचेस्टर सिटी के लगातार चौथे इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह 2024 यूरो कप जीतने वाली स्पेनिश राष्ट्रीय टीम का भी महत्वपूर्ण हिस्सा थे।
रोड्री ,1960 में लुइस सुआरेज़ के बाद बैलन डी'ओर पुरस्कार जीतने वाले दूसरे स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
बार्सिलोना और स्पेनिश महिला फुटबॉल खिलाड़ी एताना बोनमती ने अपना लगातार दूसरा बैलोन डी'ओर फेमिनिन पुरस्कार जीता। इसे पहले उसने 2023 में भी यह पुरस्कार जीत था।
2024 में, एताना बोनमती ने अपनी क्लब टीम बार्सिलोना को लीगा एफ, चैंपियंस लीग, स्पेनिश सुपर कप और कोपा डे ला रीना खिताब जीताने में अहम भूमिका निभायी थी।
एताना बोनमाटी ने बार्सिलोना के साथी साथी कैरोलिन ग्राहम हैनसेन और सलमा पारलुएलो को पीछे छोड़ते हुए इस बार यह पुरस्कार जीता।
बैलोन डी'ओर पुरस्कार की स्थापना फ्रांसीसी समाचार पत्रिका फ्रांस फुटबॉल द्वारा की गई है ।
यह 1956 से हर वर्ष दिया जा रहा है और इंग्लैंड के स्टेनली मैथ्यूज इसे प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी थे।
प्रारंभ में, यह पुरस्कार सिर्फ यूरोपीय खिलाड़ी के लिए था, लेकिन 1995 में, यह पुरस्कार दुनिया भर के सभी फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर के लिए बैलोन डी'ओर पुरस्कार 2018 में शुरू किया गया था और इसे बैलोन डी'ओर फेमिनिन पुरस्कार के नाम से जाना जाता है।
नॉर्वे की एडा हेगरबर्ग बैलोन डी'ओर फेमिनिन पुरस्कार की पहली विजेता थीं।
अर्जेंटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के नाम सर्वाधिक बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इसे आठ बार जीता है: 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021 और 2023।
विश्व भर के फ़ुटबॉल पत्रकार बैलन डी'ओर पुरस्कार के विजेता का चयन करते हैं। पुरुषों के पुरस्कार के लिए, शीर्ष 100 रैंक वाले फीफा देशों में से प्रत्येक से एक पत्रकार वोट करते है, जबकि महिलाओं के लिए, शीर्ष 50 रैंक वाले फुटबॉल देशों में से प्रत्येक से एक पत्रकार वोट करते है।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Big Summer Sale with WEB15
Upto 90% OFF + 6 Months Extra Validity + Extra 15% Discount with WEB15 Coupon Code