सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
दलाई लामा को शांति और स्थिरता के लिए गोल्ड मर्करी पुरस्कार प्रदान किया गया

Utkarsh Classes
Updated: 01 Apr 2025
3 Min Read

तिब्बती आध्यात्मिक नेता तेनजिन ग्यात्सो, जो 14वें दलाई लामा के रूप में प्रसिद्ध हैं, को 2025 का शांति और स्थिरता के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 90 वर्षीय दलाई लामा को 31 मार्च 2025 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में उनके निवास पर प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार गोल्ड मर्करी इंटरनेशनल के अध्यक्ष और महासचिव निकोलस डी सैंटिस ने दलाई लामा को स्वयं प्रदान किया।
दलाई लामा को यह पुरस्कार शांति, अहिंसा, ज्ञान संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व के लिए दी गई, जब दुनिया बढ़ते वैश्विक तनाव, संघर्ष और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है।
14वें दलाई लामा, तेनजिन ग्यात्सो का जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के एक गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था।
दलाई लामा को तिब्बती लोगों अपना आध्यात्मिक और लौकिक नेता मानते हैं।
2 वर्ष की आयु में, उन्हें 14वें दलाई लामा के रूप में मान्यता दी गई थी।
दलाई लामा का अर्थ है ज्ञान का सागर।
तिब्बती बौद्ध परंपरा के अनुसार, दलाई लामा करुणा के बोधिसत्व की अभिव्यक्तियाँ हैं, जिन्होंने लोगों की सेवा करने के लिए पुनर्जन्म लेना चुना।
चीन द्वारा तिब्बत पर कब्ज़ा करने के बाद, वे लाखों तिब्बतियों के साथ 1959 में भारत चले आये।
1960 से, वे धर्मशाला, जिसे "छोटा ल्हासा" भी कहा जाता है,में रहते हैं।
धर्मशाला में निर्वासित तिब्बती सरकार भी है।
दलाई लामा को पूरे विश्व में शांति, अहिंसा के प्रतीक माना जातह है और 1989 में, उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
गोल्ड मर्करी इंटरनेशनल अवार्ड की स्थापना गोल्ड मर्करी इंटरनेशनल द्वारा 1961 में की गई थी।
गोल्ड मर्करी अवार्ड उन व्यक्तियों, राष्ट्राध्यक्षों, वैश्विक सीईओ, कंपनियों और संगठनों को सम्मानित करता है जो वैश्विक शासन के आठ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दूरदर्शिता का प्रदर्शन करते हैं।
इस पुरस्कार के पिछले प्राप्तकर्ताओं में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन, गेराल्ड फोर्ड शामिल हैं, जिन्हें परमाणु निरस्त्रीकरण में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात को पश्चिम एशिया में शांति लाने के उनके प्रयास के लिए सम्मानित किया गया है। प्रोफेसर रॉबर्ट गैलो को एड्स के कारण के रूप में एचआईवी की खोज करने के लिए सम्मानित किया गया है, और यूनिसेफ और रेड क्रॉस जैसे मानवीय संगठन भी सम्मानित किए गए हैं।
इटैलियन फिल्म निर्माता एडुआर्डो डी सैंटिस ने 1961 में गोल्ड मर्करी इंटरनेशनल की स्थापना की थी।
यह एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन और थिंक टैंक है जो शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।
यह वर्तमान में लंदन, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Get 5 Questions Daily to boost your exam preparation
Apni selected pariksha se juden exam oriented 5 prashn rozana paayen.