सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 25 Dec 2024
3 Min Read

प्रशांत द्वीप राष्ट्र टोंगा ने 24 दिसंबर 2024 को अनुभवी राजनीतिज्ञ आइसेक वेलू एके को अपना नया प्रधान मंत्री चुना है। आइसेक वेलू एके पूर्व प्रधान मंत्री सियाओसी सोवालेनी का स्थान लेंगे, जिन्होंने संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद, दो सप्ताह पहले ही इस्तीफा दे दिया था।
आइसेक वेलू एके को फरवरी 2025 में औपचारिक रूप से देश के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी और उम्मीद है कि वे नवंबर 2025 में होने वाले अगले आम चुनावों तक देश का नेतृत्व करेंगे।
टोंगा एक संवैधानिक राजतंत्र है, जहाँ कार्यकारी शक्ति एक लोकप्रिय रूप से निर्वाचित सरकार में निहित है।
टोंगा की संसद एक सदनीय सदन है जिसे टोंगा विधान सभा या फाले एलिया ओ टोंगा के नाम से जाना जाता है।
संसद में 26 सदस्य होते हैं, जिनमें से 17 को तीन साल के कार्यकाल के लिए लोगों द्वारा चुना जाता है। बाकी 9 सदस्य वंशानुगत कुलीन लोगों के के लिए आरक्षित है जिन्हें देश के वंशानुगत कुलीन साथियों द्वारा चुने जाते है।
संसदीय लोकतान्त्रिक परंपरा के अनुसार टोंगा में भी प्रधानमंत्री को संसद में बहुमत की होना आवश्यक है।
संसद में हुए मतदान में आइसके वेलू एके को 16 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विलियामी लाटू को आठ वोट मिले।
इस प्रकार आइसके वेलू एके को टोंगा का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
आइसाके वलु एके पहली बार 2010 में संसद के लिए चुने गए और 2014 से 2017 के बीच वे देश के वित्त मंत्री भी थे।
टोंगा एक राजशाही है जहाँ राजा या रानी ने 100 से अधिक वर्षों तक निरंकुश राज किया है ।
देश में 2006 के हिंसक लोकतंत्र समर्थक विरोध आंदोलन के बाद, सम्राट की शक्ति कम की गई और सत्ता संसद के प्रति उत्तरदायी एक लोकप्रिय निर्वाचित सरकार को हस्तांतरित कर दी गई।
सम्राट अभी भी राज्य का मुखिया है और प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है, लेकिन उसकी भूमिका मुख्य रूप से औपचारिक प्रकृति की होती है।
टोंगा दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में लगभग 170 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
टोंगा सक्रिय ज्वालामुखियों की परिधि में आता है और इसके कई द्वीप मूल रूप से ज्वालामुखीय हैं। टोंगा में प्रवाल भित्तियाँ भी पाई जाती हैं।
देश में लगभग 106,000 लोग हैं जो इसके द्वीपों में फैले हुए हैं।
देश पर चीनी बैंकों का लगभग 130 मिलियन डॉलर बकाया है, जो उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग एक तिहाई है।
2006 के दंगों के बाद अपने शहरों के पुनर्निर्माण के लिए टोंगा सरकार ने यह ऋण चीनी बैंकों से लिया था।
राजधानी: नुकु'आलोफ़ा
मुद्रा: पांगा
राज्याध्यक्ष: राजा तुपु VI
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF