सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 07 Oct 2024
3 Min Read

जापानी सम्राट नारुहितो ने शिगेरु इशिबा को जापान का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है । जापानी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव द्वारा शिगेरू इशिबा को जापान के 102वें प्रधान मंत्री के रूप में मंजूरी देने के बाद जापानी सम्राट द्वारा शिगेरू इशिबा को नियुक्त किया गया था। 67 वर्षीय शिगेरु इशिबा ने अपने ही राजनीतिक दल -लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के फुमियो किशिदा की जगह ली है।
1955 में अपने गठन के बाद से एलडीपी ने लगभग लगातार जापान पर शासन किया है।
पूर्व प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने कई राजनीतिक घोटालों के आरोपों के बाद, इस साल सितंबर में जापान के प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था । सत्तारूढ़ एलडीपी ने 27 सितंबर को हुई अपने एक बैठक में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को अपना नेता चुना।
1946 के जापानी संविधान के अनुसार जापानी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव द्वारा अनुमोदित होने के बाद सम्राट उस व्यक्ति को देश के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त करता है।
बाद में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने अपनी एक बैठक में शिगेरु इशिबा को जापान का नया प्रधान मंत्री चुना जहां उन्हें 461 में से 291 मत मिला।
शिगेरु इशिबा ने ताकेशी इवाया को जापान का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। शिगेरु इशिबा ने प्रधान मंत्री बनने के बाद देश में 27 अक्टूबर 2024 को नई हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव करने के लिए देश में नए आम चुनाव की घोषणा की है।
जापानी संसद को डायट के नाम से जाना जाता है। डायट द्विसदनीय है, जिसमें ऊपरी सदन को हाउस ऑफ काउंसिलर्स और निचले सदन को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव कहा जाता है।
उच्च सदन में 250 सदस्य होते हैं जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में 467 सदस्य होते हैं।
जापानी सरकार निचले सदन के प्रति उत्तरदायी होती है और यदि सदन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दे ,तो सरकार को इस्तीफा देना पड़ता है।
जापान ,एशिया के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपसमूह देश है। इसमें मुख्य रूप से चार द्वीप शामिल हैं - होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू।
माउंट फ़ूजी, जापान का सबसे ऊँचा पर्वत है (समुद्र तल से 3778 मीटर ऊपर) और यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
जापानी लोग अपने देश को निहोन या निप्पॉन कहते हैं।
जापान एक विकसित देश है जो जी-7 औरओईसीडी (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) का सदस्य है।
यह चीन के बाद एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
राजधानी: टोक्यो
मुद्रा:येन
प्रधान मंत्री: शिगेरू इशिबा
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Kal Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.